फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Middle-aged dies due to bullet in suspicious circumstances, police engaged in investigation of the case

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से अधेड़ की मौत, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 04 Sep 2021 09:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Sep 2021 09:42 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार उक्त मोहल्ला निवासी बाल कृष्ण दीक्षित का पांच बेटो में सबसे छोटा गिरिजेश दीक्षित उम्र 44 वर्ष एक प्राइवेट कंपनी में टेक्नीशिय पद पर कार्य करता था। परिजनों ने बताया कि दोपहर को उसका पत्नी पुष्पा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।

विज्ञापन
Middle-aged dies due to bullet in suspicious circumstances, police engaged in investigation of the case
खुद को गोली मारी - फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

थाना क्षेत्र के चक तेजऊ दीक्षित मोहल्ले में शनिवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की गोली लगने से मौत हो गई। परिजन इसे आत्महत्या बता रहे है। उनका कहना है कि पत्नी से विवाद के बाद अधेड़ ने खुद को गोली मार ली। लेकिन पुलिस को मौके से न तो बंदूक व तमंचा मिला है। मामले में पुलिस परिजनों व आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उक्त मोहल्ला निवासी बाल कृष्ण दीक्षित का पांच बेटो में सबसे छोटा गिरिजेश दीक्षित उम्र 44 वर्ष एक प्राइवेट कंपनी में टेक्नीशिय पद पर कार्य करता था। परिजनों ने बताया कि दोपहर को उसका पत्नी पुष्पा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। घर वालों की मांने तो पैसे के हिसाब को लेकर बात विवाद हुआ था। जिससे नाजार होकर उसने खुद को गोली मार ली। उसकी पत्नी पुष्पा शुक्रवार को ही सूरत से वापस घर आई थी।
विज्ञापन


वह रक्षाबंधन पर्व पर अपने भाई से मिलने के लिए सूूरत गई थी। गोली उसके सीने में लगी। परिजन उसे लेकर पास स्थित अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे एसआरएन रेफर कर दिया। अस्पताल जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसका शव लेकर घर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल पर जुट गई। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि उसने खुद आत्महत्या की है। लेकिन देर शाम तक पुलिस को कोई भी बंदूक नहीं मिली। पुलिस को सूचना दी थी के गिरिजेश ने पिता की लाइसेंशी बंदूक से खुद को गोली मार ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बाद में पूछताछ में किसी भी परिजन ने कुछ भी जानकारी से इनकार कर दिया। मृतक के तीन बेटिया व एक बेटा था। नैनी पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता ने उसे काम काज के लिए दो लाख रुपये दिए थे। पत्नी ने उसी पैसेेेेका हिसाब मांगा तो विवाद हो गया था। मामले में सीओ करछना राजेश यादव ने बताया कि प्रथम द्ष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। मौके से किसी तरह का कोई भी बंदूक या तमंचा नहीं मिला है। मृतक ने किस बंदूक से गोली खुद को गोली मारी इसके बारे में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।


दो साल पहले ही लौटा था घर 
मृतक गिरिजेश दीक्षित दो साल पहले ही घर लौटा था। मोहल्ले वालों ने बताया किया शादी के बाद से वह अपने परिवार के साथ बाहर रहता था। गैर बिरादरी में शादी करने के कारण परिजन उसे नाराज थे, इससे वह परिवार के साथ बाहर चला गया था। यहां  वापस आने के बाद भी वह घर वालों से अलग रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed