{"_id":"69fba1f0d7a4ba8eb60a92c0","slug":"mid-day-meal-rations-and-utensils-stolen-from-two-schools-allahabad-news-c-417-1-nan1011-6023-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दो स्कूलों के मिड-डे मील का राशन-बर्तन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दो स्कूलों के मिड-डे मील का राशन-बर्तन चोरी
Thu, 07 May 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 07 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
कस्बा के दो सरकारी विद्यालयों उच्च प्राथमिक विद्यालय निन्दूरा व प्राथमिक विद्यालय सुखना का पूरा के रसोई घर का ताला तोड़कर चोरों ने मिड-डे मील खाद्य सामग्री और बर्तन चोरी कर लिया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय निन्दूरा के प्रधानाचार्य मदन मोहन शुक्ल ने तहरीर देते हुए बताया कि चोरों ने विद्यालय के भोजनालय की कुंडी काटकर रसोई घर में रखे बच्चों के मिड-डे मील के राशन दाल, मसाला, चना, तेल एवं चावल की बोरी उठा चुरा लिया। प्राथमिक विद्यालय सुखना का पूरा की प्रधानाध्यापिका तबस्सुम ने भी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि चोरों ने रसोई घर का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर, कड़ाही, बर्तन व राशन चोरी की चोरी की। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौका मुआयना किया। शिक्षकों ने पुलिस को बताया कि पिछले छह महीनों के भीतर यह दूसरी बार है जब चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाया है।