फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mess unfolding in flood-affected areas , the stench of suffering

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पसरी गंदगी, बदबू ने किया बेहाल

Sat, 27 Aug 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 27 Aug 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
Mess unfolding in flood-affected areas , the stench of suffering
allahabad
इलाहाबाद। गंगा-यमुना में बाढ़ के साथ बहकर आई गंदगी ने तटीय इलाकों में रहने वालों की परेशानी बढ़ा दी है। बाढ़ का पानी तो घट रहा है लेकिन लेकिन अब गंदगी बढ़ रही है। तेज दुर्गंध ने वहां रहने वालों का जीना मुहाल कर दिया है। कई इलाकों में जमा पानी काला पड़ गया है।
विज्ञापन


गंगा-यमुना में आई बाढ़ का जलस्तर कई दिनों से लाल निशान के ऊपर है। पिछले तीन दिनों से घट रहा पानी अपने पीछे भारी मात्रा में गंदगी छोड़ रहा है। अशोक नगर मऊसरैया, ऊंचवागढ़ी, म्योराबाद, बेली, मेंहदौरी, रसूलाबाद, शंकरघाट, गोविंदपुर, सलोरी, छोटा बघाड़ा, दारागंज, बक्शी खुर्द, बक्शी कला, संजय नगर, गौस नगर, करामत चौकी आदि इलाकों में आबादी के काफी अंदर तक बाढ़ का पानी घुस आया था।
विज्ञापन


जलस्तर कम होने के बाद इन मोहल्लों की सड़क, गलियों में गंदगी पसरी पड़ है। समस्या उन इलाकों में ज्यादा हैं जहां पानी पिछले कई दिनों से जमा है। सलोरी में शुक्ला मार्केट पुलिया से लेकर गोविंदपुर के निचले हिस्से तक जमा पानी का रंग अब तकरीबन काला हो गया है। शुक्ला मार्केट के बेसमेंट में अब भी काफी पानी जमा है। यही हाल ऊंचवागढ़ी, गंगा नगर, पत्रकार कॉलोनी के पीछे मऊसरैया, प्रेमनगर, नेवादा आदि मोहल्लों का है। ऊंचवागढ़ी की गली से काफी पानी उतर जाने के बाद आज तमाम लोग अपने घर में जमा गंदा पानी मोटर, बाल्टी आदि से निकालते रहे। हालांकि यहां दुर्गंध के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गंदगी के कारण इन इलाकों में मच्छर, मक्खियों की भरमार हो गई है। यही स्थिति करेली स्थित जेके आशियाना, हड्डी गोदाम, शम्स नगर, इस्लाम नगर आदि मोहल्लों की भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई इलाकों में नगर निगम ने चलाया सफाई अभियान 

शुक्रवार को नगर निगम का विशेष सफाई अभियान बाढ़ प्रभावित इलाकों के साथ शहर के तमाम स्थानों पर चला। कुछ इलाकों में नगर आयुक्त ने भी सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सफाई दस्ते ने ऋषिकुल स्कूल स्थित राहत शिविर  के साथ वहां आसपास की नालियों की सफाई कर कीटनाशक का छिड़काव किया। इसके अलावा सलोरी स्थित शुक्ला मार्केट में अभियान चला। निगम की टीम ने नैनी, साउथ मलाका, कीडगंज हनुमान मंदिर, रामबाग पेट्रोल टंकी, काजल सिनेमा आदि इलाकों में भी अभियान चलाया। नगर निगम के विशेष अभियान के तहत बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित मोहल्लों से बड़ी मात्रा सिल्ट, जलकुंभी आदि साफ कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed