फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MEMU Ring Rail will run for Kanpur and Jhansi in Mahakumbh, will operate from 10 January to 28 February

Mahakumbh : महाकुंभ में कानपुर और झांसी के लिए चलेगी मेमू रिंग रेल, 10 जनवरी से 28 फरवरी तक होगा संचालन

Thu, 24 Oct 2024 03:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Oct 2024 03:05 PM IST
सार

कानपुर के गोविंदपुरी से 04109 रोज दोपहर 3:45 बजे चलकर, बिंदकी रोड, फतेहपुर, खागा, सिराथू, भरवारी रुकते हुए शाम 7:05-7:15 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं यहां से नैनी, शंकरगढ़, बरगढ़, डबरा, मानिकपुर रुकते हुए चित्रकूट रात 11:48-11:50 बजे पहुंच जाएगी। वहां से अतर्रा, बांदा, रागौल, भरवा सुमेरपुर, हमीरपुर, घाटमपुर, भीमसेन रुकते हुए ट्रेन सुबह 7:00 बजे वापस गोविंदपुरी पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
MEMU Ring Rail will run for Kanpur and Jhansi in Mahakumbh, will operate from 10 January to 28 February
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ के दौरान अयोध्या और वाराणसी की तरह ही रेलवे ने कानपुर-झांसी के लिए भी मेमू रिंग रेल चलाने की घोषणा की है। इसकी समय सारिणी बुधवार को जारी कर दी गई। कानपुर के गोविंदपुरी से 04109 रोज दोपहर 3:45 बजे चलकर, बिंदकी रोड, फतेहपुर, खागा, सिराथू, भरवारी रुकते हुए शाम 7:05-7:15 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं यहां से नैनी, शंकरगढ़, बरगढ़, डबरा, मानिकपुर रुकते हुए चित्रकूट रात 11:48-11:50 बजे पहुंच जाएगी। वहां से अतर्रा, बांदा, रागौल, भरवा सुमेरपुर, हमीरपुर, घाटमपुर, भीमसेन रुकते हुए ट्रेन सुबह 7:00 बजे वापस गोविंदपुरी पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


इसी तरह गोविंदपुरी से एक दूसरी रिंग रेल 04110 सुबह 7:30 बजे चलकर 11:48-11:50 बजे चित्रकूट, शाम 5:00-5:15 बजे प्रयागराज एवं रात 9:30 बजे गोविंदपुरी पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 01803 दोपहर 12 बजे चलकर चिरगांव, मोठ, ऐट, उरई, कालपी, पुखरायां, भीमसेन, गोविंदपुरी, बिंदकी रोड, फतेहपुर, खागा, सिराथू, भरवारी रुकते हुए रात 8:40-9:00 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से नैनी, शंकरगढ़, बढ़गढ़, डबरा, मानिकपुर, चित्रकूट, अतर्रा, बांदा, महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर, मऊरानीपुर, निवाड़ी, ओरछा होते सुबह नौ बजे वापस झांसी पहुंच जाएगी। इसी तरह 01804 वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी से रात 8:10 बजे चलकर सुबह 7:40-8:00 बजे प्रयागराज एवं कानपुर होते वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी पहुंच जाएगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed