{"_id":"64f471f754501b924e066ba5","slug":"members-of-st-john-ambulance-planted-trees-took-oath-for-maintenance-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सेंट जॉन एंबुलेंस के सदस्यों ने किया वृक्षारोपण, रख-रखाव की भी ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सेंट जॉन एंबुलेंस के सदस्यों ने किया वृक्षारोपण, रख-रखाव की भी ली शपथ
Sun, 03 Sep 2023 05:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 03 Sep 2023 05:15 PM IST
सार
कार्यक्रम में रेलवे कॉलोनीवासियों की भी सहभागिता रही। सभी ने आश्वासन दिया कि वे भविष्य में सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा लगाए गए पौधो की देखरेख मिलकर करेंगे। ब्रिगेड के अधिकारी एवं सदस्यों द्वारा संकल्प लिया गया कि सभी अपने आसपास वातावरण को शुद्ध एवं साफ रखने के लिए सभी रेलवे कालोनी के पार्कों एवं सड़क किनारे अधिक से अधिक पौधा रोपण करेंगे।
विज्ञापन
सेंट जान एंबुलेंस के सदस्यों ने किया पौधरोपण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी का अमृत महोत्सव जी 20 के अंतर्गत रविवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत उत्तर मध्य सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड नंबर एक और दो प्रयागराज के सदस्यों ने मालगोदाम रेलवे कॉलोनी में वृक्षारोपण किया। इस दौरान 40 पौधे जिनमें नीम, गुड़हल, मोरपंख, अशोक, आम एवं पीपल आदि प्रजातियों के छायादार, फलदार, शोभादार पौधों का रोपण ब्रिगेड सदस्यों द्वारा किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में रेलवे कॉलोनीवासियों की भी सहभागिता रही। सभी ने आश्वासन दिया कि वे भविष्य में सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा लगाए गए पौधो की देखरेख मिलकर करेंगे। ब्रिगेड के अधिकारी एवं सदस्यों द्वारा संकल्प लिया गया कि सभी अपने आसपास वातावरण को शुद्ध एवं साफ रखने के लिए सभी रेलवे कालोनी के पार्कों एवं सड़क किनारे अधिक से अधिक पौधा रोपण करेंगे। इसके साथ ही श्री मुकेश कुमार कुलश्रेष्ठ, कोर कमांडर (प्रशासन) एवं उप मुख्य कार्मिक अधिकारी, उत्तर मध्य रेल मुख्यालय, प्रयागराज द्वारा उपस्थित सदस्यों को प्रर्यावरण के संबंध में शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में 35 सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें एंबुलेंस अधिकारी बीबी श्रीवास्तव, उदयचंद्र मौर्या, विद्या सागर सिंह, आलोक वर्मा, अनूप श्रीवास्तव, अमरकांत चौधरी, रतन कुमार, पवन कुमार, अर्जुन कुमार, रमेश बाबूू, सतपाल सिंह, सार्जेंट सिंह, जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा, दुखंती प्रसाद, आशीष कुमार आदि ने सक्रिय योगदान दिया। इस दौरान ब्रिगेड के सेवानिवृत्ति अधिकारी पवन कुमार यादव, मोहिबउल्ला, विजय कुमार व सतीश चंद्रा ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन