फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mehbooba's strong supporters of Mufti terrorists: Katiyar

महबूबा मुफ्ती आतंकियों की प्रबल समर्थक : कटियार

Thu, 21 Jun 2018 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 21 Jun 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
Mehbooba's strong supporters of Mufti terrorists: Katiyar
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य विनय कटियार ने बुधवार को पीडीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को निशाने पर लिया। भाजपा द्वारा पीडीपी से गठबंधन तोड़े जाने को लेकर कहा कि महबूबा आतंकियों की प्रबल समर्थक हैं। वह लगातार केंद्र सरकार पर उनसे वार्ता के लिए दबाव बना रही थीं। यह राष्ट्र हित में उचित नहीं था। केंद्र सरकार ने उनका प्रस्ताव ठुकराते हुए राष्ट्रहित में अपना समर्थन वापस ले लिया।
विज्ञापन


एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए विनय कटियार ने सर्किट हाउस में हुई अनौपचारिक वार्ता में अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय हिंदू जनमानस के पक्ष में आएगा और शीघ्र ही राममंदिर का निर्माण शुरू होगा। लोकसभा चुनाव लड़े जाने के सवाल पर कटियार ने कहा कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वह उन्हें मंजूर होगा। उन्होंने कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के बयान की निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी संगठन को आतंकवादियों का पोषक बताना यह गंदी मानसिकता का परिचायक है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रतिबंध और दिग्विजय को जेल भेजने की मांग की। इसके पूर्व सर्किट हाउस में उनका स्वागत नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, शशि वार्ष्णेय, अनीता सचान, अनुराग पांडेय, संजय गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, विपुल मित्तल, श्याम चंद्र, रोहित जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed