फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mega Block from today, Vande Bharat will not come to Prayagraj for four days

Prayagraj News: आज से मेगा ब्लॉक, चार दिन प्रयागराज नहीं आएगी वंदे भारत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Mega Block from today, Vande Bharat will not come to Prayagraj for four days
प्रयागराज जंक्शन यार्ड की रिमॉडलिंग के लिए रेलवे का मेगा ब्लॉक शुक्रवार 18 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। अगले चार दिन वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली दोनों वंदे भारत ट्रेन जंक्शन नहीं आएंगी। साथ ही नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस का संचालन 18 से 21 अक्तूबर तक सूबेदारगंज स्टेशन से ही होगा। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन नहीं आएगी।
विज्ञापन

महाकुंभ के दौरान ट्रेनों के सुगम आवागमन के लिए यार्ड की रिमॉडलिंग की जा रही है। इस वजह से यहां आने वाली 69 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। फिलहाल वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली दोनों वंदे भारत का जंक्शन पर 18 से 21 अक्तूबर तक आगमन-प्रस्थान नहीं होगा। वाराणसी से दोनों वंदे भारत वाया लखनऊ, कानपुर होकर संचालित होंगी। इसके अलावा आगरा-वाराणसी वंदे भारत 19 से 21 अक्तूबर तक प्रयागराज जंक्शन नहीं आएगी।
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

हमसफर, बीकानेर एक्सप्रेस का भी सूबेदारगंज से होगा संचालन
प्रयागराज। प्रयागराज एक्सप्रेस की तरह ही सूबेदारगंज स्टेशन से ही दिल्ली हमसफर , प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस का संचालन होगा। 12275 प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर 18, 20 अक्तूबर, 22437 प्रयागराज-आनंद विहार टर्मिनल 19, 21 अक्तूबर, 12276 नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर 18, 19 अक्तूबर को आएगी। इसी तरह 12403 प्रयागराज-बीकानेर 19, 21 अक्तूबर, 20403 प्रयागराज-बीकानेर 18, 20 अक्तूबर, 12404 बीकानेर-प्रयागराज 18, 20 अक्तूबर, 20404 बीकानेर-प्रयागराज, 19 अक्तूबर को सूबेदारगंज स्टेशन पर ही आएगी। वहीं 12293 लोकमान्य तिलक-प्रयागराज दुरंतो एक्सप्रेस 18 अक्तूबर, 12294 प्रयागराज-लोकमान्य तिलक दुरंतो 19 अक्तूबर, 22968 प्रयागराज-अहमदाबाद 18 अक्तूबर को सूबेदारगंज स्टेशन से ही संचालित होगी।


--------------------------------

प्रयागराज-निजामुद्दीन समेत कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त



रिमॉडलिंग की वजह से प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन समेत कई ट्रेनें 18 से 21 अक्तूबर तक अलग-अलग तिथि पर निरस्त रहेंगी। 04123 प्रयागराज-निजामुद्दीन 20 अक्तबर, 04124 निजामुद्दीन-प्रयागराज 17, 21 अक्तूबर, 09526 नाहरलगुन-हापा 19 अक्तूबर, 04146 दिल्ली-सूबेदारगंज 18 अक्तूबर, 02421 सूबेदारगंज-दिल्ली 20 अक्तूबर, 02422 दिल्ली-सूबेदारगंज 21 अक्तूबर, 02417 प्रयागराज-दिल्ली 18 अक्तूबर, 02418 दिल्ली-प्रयागराज 19 अक्तूबर, 09062 गाजीपुर सिटी-उधना 18 अक्तूबर, 04181 सूबेदारगंज-कानपुर मेमू, 04182 कानपुर-सूबेदारगंज मेमू, 04193 पंडित दीन दयाल उपाध्याय-सूबेदारगंज और 04194 सूबेदारगंज-पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमू 18 से 21 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी।

---------------------------------------
जंक्शन की जगह छिवकी में होगा कई ट्रेनों का ठहराव
0 शुक्रवार 18 अक्तूबर से 21 अक्तूबर की अवधि में प्रयागराज जंक्शन आने वाली कई ट्रेनें वाया छिवकी संचालित होंगी। इसमें लोकमान्य तिलक-जयनगर, जयनगर-लोकमान्य तिलक, ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड, बनारस-ग्वालियर बुंदेलखंड, मऊ-लोकमान्य तिलक, छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस, दुर्ग-छपरा, दुर्ग-नवतनवा, नौतनवा-दुर्ग, उधना-दानापुर, दानापुर-उधना, एरीच रोड-पटना, सिकंदराबाद-दानापुर, दानापुर-सिकंदराबाद, हावड़ा-जोधपुर, बीकानेर-हावड़ा, सियालदाह-अजमेर, अजमेर-सियालदाह, गुवाहाटी-बीकानेर, रामेश्वरम-बनारस, बनारस-रामेश्वरम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed