{"_id":"69641044696168c62704257a","slug":"meeting-of-officials-and-farmers-for-land-acquisition-demand-for-fair-compensation-allahabad-news-c-417-1-sor1001-2550-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: भूमि अधिग्रहण के लिए अधिकारियों और किसानों की बैठक, वाजिब मुआवजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: भूमि अधिग्रहण के लिए अधिकारियों और किसानों की बैठक, वाजिब मुआवजा देने की मांग
विज्ञापन
औद्योगिक गलियारा परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण के लिए रविवार को अधिकारियों व स्थानीय किसानों की बैठक हुई। इसमें किसान पड़ोसी गांव सराय लाल खातून के बराबर मुआवजा देने की मांग पर अडिग रहे।
औद्योगिक गलियारा परियोजना के लिए सोरांव तहसील क्षेत्र के सराय लाल खातून, जुड़ापुर दांदू, हरमदिला, बस्ती की बाग व बारी गांव के सैकड़ों किसानों की तकरीबन 480 बीघा जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।
किसानों का आरोप है कि सराय लाल खातून के गांव की अधिग्रहित एक बीघा जमीन के बदले करीब 72 से 92 लाख का मुआवजा दिया जा रहा है। जबकि बारी, जुड़ापुर दांदू, बस्ती की बाग व हरमदिला गांव के किसानों को प्रति बीघा करीब 30-35.5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है। जो न्यायसंगत नहीं है। इस वजह से किसान और अफसरों में तालमेल नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन
रविवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह, एसडीएम ज्ञानेंद्र नाथ, तहसीलदार राजेश कुमार पाल ने बारी गांव स्थित एक स्कूल में किसानों के साथ बैठक की। किसान भारत लाल, राधेश्याम, राजू शुक्ला, राजेंद्र कुमार, लालचंद शुक्ल, धीरज कुमार पटेल समेत अन्य लोगों ने उचित मुआवजा देने की गुजारिश की। उन्होंने कहा कि पड़ोसी गांव सराय लाल खातून उर्फ शिवगढ़ के बराबर ही मुआवजा हमें भी दिया जाए।