{"_id":"5e5d5e0f8ebc3eeb5555062c","slug":"meeting-of-executive-body-on-6-march-city-news-ald270043833","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि कार्य परिषद की बैठक छह को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि कार्य परिषद की बैठक छह को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्च कमेटी के दो सदस्यों के नाम पर छह को लगेगी मुहर
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के स्थायी कुलपति की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी के दो सदस्यों के नाम छह मार्च को तय हो जाएंगे। इसके लिए इविवि प्रशासन ने छह मार्च को कार्य परिषद की आपात बैठक बुला ली है। इस बैठक के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय से लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
सूत्रों के मुताबिक इविवि प्रशासन ने होली के बाद कार्य परिषद की बैठक बुलाने की तैयारी की थी, लेकिन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय से लगातार दबाव पड़ रहा था कि बैठक कर सर्च कमेटी के दो सदस्यों के नाम तत्काल तय किए जाएं। मंत्रालय से दबाव बढ़ने पर इविवि प्रशासन को बैठक की तिथि घोषित करनी पड़ी और छह मार्च को कार्य परिषद की बैठक बुलाए जाने का निर्णय लिया गया। हालांकि, इस बैठक का एकमात्र एजेंडा सर्च कमेटी होगी। ऐसे में अन्य मुद्दों पर कार्य परिषद की बैठक में कोई चर्चा नहीं होगी।
सामान्य बैठक बुलाए जाने के लिए 14 दिन का नोटिस जारी है। अगर होली के बाद बैठक होती तो अन्य मुद्दों पर भी कार्य परिषद की बैठक में चर्चा होती। फिलहाल, कार्य परिषद की आपात बैठक में सर्च कमेटी के दो सदस्यों के नाम तय होने के बाद स्थायी कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया तेज हो जाएगी, क्योंकि कुलपति पद के लिए आए आवेदनों की स्क्रीनिंग सर्च कमेटी को ही करनी है और इसके बाद दस नाम छांटकर मंत्रालय को भेजने है। सर्च कमेटी की ओर प्रस्तावित नामों में किसी एक को इलाहाबाद विश्वविद्यालय का स्थायी कुलपति नियुक्त किया जाएगा।