फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Medicine traders angry over MBBS students asking for donations, shops closed

Prayagraj : एमबीबीएस छात्रों के चंदा मांगने पर भड़के दवा व्यापारी, बंद की दुकानें, प्राचार्य ने लगाई फटकार

Wed, 02 Oct 2024 04:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Oct 2024 04:26 PM IST
सार

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में हर साल की तरफ इस वर्ष भी 14 अक्तूबर से सात दिनों तक यूफोरिया का आयोजन किया जाना है। इसके तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन
Medicine traders angry over MBBS students asking for donations, shops closed
एसआरएन में मेडिकल स्टोर संचालकों और जूनिय डॉक्टरों में विवाद हो गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वरूप रानी मेडिकल काॅलेज के एमबीबीएस छात्रों की ओर से सालाना उत्सव यूफोरिया के लिए चंदा मांगने पर दवा व्यापारियों से विवाद हो गया। मामले में व्यापारियों ने एमबीबीएस छात्रों पर चंदे के नाम पर उगाही का आरोप लगाते हुए दुकानों के शटर गिरा दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। आक्रोशित दवा व्यापारियों ने इस संबंध मेडिकल काॅलेज प्राचार्य से शिकायत की, जिसके बाद प्राचार्य ने एमबीबीएस छात्रों को फटकार लगाते हुए माफीनामा मांगा। तब जाकर विवाद शांत हुआ।

विज्ञापन






विज्ञापन






मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में हर साल की तरफ इस वर्ष भी 14 अक्तूबर से सात दिनों तक यूफोरिया का आयोजन किया जाना है। इसके तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसके लिए मंगलवार को एमबीबीएस छात्रों की ओर से चंदा एकत्रित किया जा रहा था। इस दाैरान वे परिसर के समीप मेडिकल स्टोर वालों से चंदा मांगने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का आरोप है कि छात्रों ने फ्रंट के दुकानदारों से 35 हजार, बीच के दुकानदारों से 25 हजार और पीछे की तरफ के दुकानदारों से 15 हजार रुपये की मांग की। इस पर दवा व्यापारियों ने हाथ खड़े कर दिए, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया। मामला बढ़ता देख दवा व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। जानकारी मिलने पर प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (रिटेल) के अध्यक्ष राणा चावला मौके पर पहुंचे। फिर वे दवा व्यापारियों के साथ प्राचार्य के कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे। इस पर प्राचार्य डा. वत्सला मिश्रा ने छात्राें को फटकार लगाई। उन्होंने छात्रों को भविष्य में इस प्रकार की गलती न करने की हिदायत देते हुए माफीनामा तलब किया। इसके बाद फिर से सभी दवा की दुकानें खुल गईं।

हर बार 10 फीसदी बढ़ा दिया जाता है चंदा : राणा चावला

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राणा चावला ने कहा कि हर साल चंदे के नाम पर दवा व्यापारियों को प्रताड़ित किया जाता है। हम मदद करने के लिए तैयार रहते हैं, मगर हर बार 10 फीसदी चंदा बढ़ा दिया जाता है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा था, जिसका दुकानदारों ने विरोध किया। प्रिंसिपल ने हमें आश्वस्त किया है कि अब दुकानों पर छात्र चंदा नहीं मांगेंगे।..... राणा चावला, अध्यक्ष, प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (रिटेल)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed