Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Medicine practitioners are praying for relief

Prayagraj News: दवा करने वाले मांग रहे राहत की दुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Medicine practitioners are praying for relief
सर, मेरी ड्यूटी 36-36 घंटे रहती है। नींद पूरी न होने की वजह से भूख नहीं लगती। सिर में दर्द बना रहता है। मेरा व्यवहार भी अजीब सा हो गया है। अच्छी बातें भी बुरी लगती हैं। गुस्सा बहुत आता है...। यह समस्या मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (एमएलएन) के एक जूनियर डाॅक्टर ने मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) के नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. पंकज कौटार्य को बताई।
विज्ञापन

डॉ. कौटार्य ने कुछ दवाओं के साथ जूनियर डॉक्टर को मनोवैज्ञानिक उपाय अपनाने की सलाह दी। यह भी कहा कि स्वस्थ्य दिमाग के लिए आराम जरूरी है। जूनियर डॉक्टर ने मुस्कुराते हुए कहा, सर आराम कहां...? हमें कुछ राहत मिले, ऐसी दुआ कीजिए।
विज्ञापन

दरअसल जूनियर डॉक्टरों की मजबूरी यह है कि मरीजों की भीड़ की वजह से उन्हें काम के घंटों से राहत मिलना मुश्किल है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मेडिकल स्टूडेंट्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट में भी यह तथ्य सामने आया है। शोधकर्ताओं ने भारत के 3062 पोस्टग्रेजुएट रेजिडेंट डॉक्टरों से जुड़े 10 अध्ययनों का विश्लेषण किया। इसमें पाया गया कि हर दो में एक जूनियर डॉक्टर इसी प्रकार की परेशानी से घिरा है। इसे रेजिडेंट डॉक्टर बर्नआउट भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सकों की तुलना में तनाव अधिक
अध्ययन के अनुसार, लंबे ड्यूटी शेड्यूल, अत्यधिक चिकित्सकीय कार्यभार और शैक्षणिक दबाव बर्नआउट के प्रमुख कारण हैं। इसका असर डॉक्टरों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन पर पड़ रहा है। वरिष्ठ चिकित्सकों की तुलना में जूनियर डॉक्टरों में तनाव, अवसाद और बर्नआउट की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। मानसिक दबाव से निपटने के लिए कई जूनियर डॉक्टर मनोवैज्ञानिकों से परामर्श ले रहे हैं।
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय जैसे बड़े अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर ही मरीजों की देखभाल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। गंभीर मरीज के अस्पताल पहुंचने से लेकर जांच, उपचार, निगरानी और वरिष्ठ चिकित्सकों से समन्वय तक में उनकी सक्रिय भूमिका रहती है। इसके साथ ही उन्हें शोध प्रबंध तैयार करना और संगोष्ठियों में शामिल होना पड़ता है। परीक्षाओं की तैयारी भी करनी पड़ती है। लंबे और अनिश्चित कार्यकाल, रात की ड्यूटी तथा पर्याप्त नींद नहीं मिलने से उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। (संवाद)

यह नियम है, लेकिन पालन नहीं

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशंस-2023 में उचित कार्यकाल और पर्याप्त रेस्ट का प्रावधान है। एनएमसी की राष्ट्रीय कार्यबल ने अधिकतम 74 घंटे साप्ताहिक कार्य और सप्ताह में एक दिन अवकाश का नियम है लेकिन इसका पालन नहीं हो पा रहा।
कई जूनियर डॉक्टर मानसिक तनाव के चलते काउंसलिंग के लिए आ रहे हैं। उनका कहना है कि अनियमित ड्यूटी रोस्टर और नींद पूरी नहीं होने से तनाव बढ़ता है। इसका असर उनके व्यवहार में भी दिखाई देने लगता है। -डॉ. पंकज कौटार्य, नैदानिक मनोवैज्ञानिक, कॉल्विन अस्पताल

जूनियर व सीनियर डाॅक्टरों की हर महीने मनोवैज्ञानिक कार्यशाला की जाती है। उन्हें मनसिक तौर पर मजबूती के तरीके बताए जाते हैं। इसके अलावा सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक जेआर की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाएं। उनसे निरंतर संवाद स्थापित करते रहें, ताकि उनकी समस्याएं सामने आती रहें, जिसका निदान हो सके।
-डॉ. एके वर्मा, प्राचार्य, एमएलएन मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed