{"_id":"5f0f3b6d0bb6361abd770ff6","slug":"medical-stores-were-running-without-licence-35000-medicines-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में बिना लाइसेंस चला रहे थे मेडिकल स्टोर, छापा, 35000 की दवाएं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में बिना लाइसेंस चला रहे थे मेडिकल स्टोर, छापा, 35000 की दवाएं बरामद
Thu, 16 Jul 2020 12:48 AM IST
विनोद सिंह
news desk अमर उजाला
news desk अमर उजाला
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका के सामने बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर संचालन करना एक व्यापारी को भारी पड़ गया। बुधवार को औषधि निरीक्षक ने छापा मारकर करीब 35000 की दवाएं बरामद कीं। मौके पर ही दो संदिग्ध औषधियों के नमूने लिए गए। नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे।
सहायक आयुक्त औषधि के निर्देश पर डीआई गोविंद लाल गुप्ता ने पुलिस बल के साथ चाका सीएचसी के सामने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। झूंसी निवासी संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सका। दवाओं के बिल समेत अन्य अभिलेख भी नहीं दिखाए। इस पर दवाओं की सूची बनाकर करीब 35 हजार की दवाओं की बरामदगी की गई। दो के नमूने लिए गए। जांच के बाद औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।