{"_id":"63875bfb2d445a5a5b61cb66","slug":"medical-department-will-recruit-experts-application-from-december-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी : चिकित्सा विभाग में होगी विशेषज्ञों की भर्ती, आवेदन पांच दिसंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी : चिकित्सा विभाग में होगी विशेषज्ञों की भर्ती, आवेदन पांच दिसंबर से
Wed, 30 Nov 2022 07:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 30 Nov 2022 07:38 PM IST
सार
इन पदों पर भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन लिए जाएंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन पांच दिसंबर को जारी किया जाएगा, जिसमें पदों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूपीपीएससी।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में विशेषज्ञों के विभिन्न पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए पांच दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में तकरीबन 2300 पदों पर भर्ती होनी है। विशेषज्ञों के जिन पदों पर भर्ती होनी है, उनमें गायनकोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिस्ट, पीडियाट्रिशियन, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, जनरल सर्जन, जनरल फिजिशियन, ऑफ्थोमोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिशियन, ईएनटी स्पेशलिस्ट, डर्मेटोलॉजिस्ट, साइकियाट्रिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, फोरेंसिक स्पेशलिस्ट एवं पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट के पद शामिल हैं।
विज्ञापन
इन पदों पर भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन लिए जाएंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन पांच दिसंबर को जारी किया जाएगा, जिसमें पदों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध रहेगी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि दो जनवरी 2023 और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि छह जनवरी 2023 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव के अनुसार अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन के लिए दिए गए दिशा निर्देशों का सूक्ष्मता एवं गहनता से अध्ययन कर लें और जिस पद के लिए अर्हता रखते हों, उसके लिए वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों के अनुसार आवेदन करें।
विज्ञापन