फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Medical department will recruit experts, application from December 5

यूपीपीएससी : चिकित्सा विभाग में होगी विशेषज्ञों की भर्ती, आवेदन पांच दिसंबर से

Wed, 30 Nov 2022 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Nov 2022 07:38 PM IST
सार

इन पदों पर भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन लिए जाएंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन पांच दिसंबर को जारी किया जाएगा, जिसमें पदों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
Medical department will recruit experts, application from December 5
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में विशेषज्ञों के विभिन्न पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए पांच दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में तकरीबन 2300 पदों पर भर्ती होनी है। विशेषज्ञों के जिन पदों पर भर्ती होनी है, उनमें गायनकोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिस्ट, पीडियाट्रिशियन, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, जनरल सर्जन, जनरल फिजिशियन, ऑफ्थोमोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिशियन, ईएनटी स्पेशलिस्ट, डर्मेटोलॉजिस्ट, साइकियाट्रिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, फोरेंसिक स्पेशलिस्ट एवं पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट के पद शामिल हैं।

विज्ञापन



इन पदों पर भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन लिए जाएंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन पांच दिसंबर को जारी किया जाएगा, जिसमें पदों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध रहेगी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि दो जनवरी 2023 और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि छह जनवरी 2023 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन



आयोग के सचिव के अनुसार अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन के लिए दिए गए दिशा निर्देशों का सूक्ष्मता एवं गहनता से अध्ययन कर लें और जिस पद के लिए अर्हता रखते हों, उसके लिए वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों के अनुसार आवेदन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed