फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Medical colleges have no right to take bank guarantee

मेडिकल कॉलेजों को बैंक गारंटी लेने का अधिकार नहीं

Sun, 21 Jan 2018 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 21 Jan 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
Medical colleges have no right to take bank guarantee
कोर्ट - फोटो : amar ujala
हाईकोर्ट ने कहा है कि मेडिकल कॉलेजों को निर्धारित फीस के अलावा किसी भी छात्र से अलग से बैंक गारंटी मांगने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने प्रमुख सचिव मेडिकल एजूकेशन एंड ट्रेनिंग को निर्देश दिया कि वह मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से सलाह कर कॉलेजों के लिए एक गाइड लाइन जारी करें तथा बैंक गारंटी मांगने वाले कॉलेजों पर जुर्माना लगाया जाए। कोर्ट ने इस मामले में महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण (डीजीएमईटी) और अन्य अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मेडिकल छात्र से 31 लाख रुपये से अधिक बैंक गारंटी एक घंटे में जमा करने की मांग करने पर कोर्ट ने एक मेडिकल कॉलेज की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आदेश भी दिया है। कॉलेज ने गारंटी न देने पर छात्र को दाखिला देने से मना कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि दाखिले से वंचित छात्र को कॉलेज पांच लाख रुपये मुआवजे का भुगतान तीन माह के भीतर करे, मगर समयसीमा बीत जाने के कारण कोर्ट ने छात्र को दाखिला देने के लिए आदेश करने से मना कर दिया है। हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि प्रमुख सचिव मेडिकल एजूकेशन एंड ट्रेनिंग इन आदेशों के आधार पर मेडिकल कॉलेजोें के लिए गाइड लाइन और आदेश जारी करें। छात्रों की शिकायतों को सुनने और समाधान के लिए एक जिम्मेदार अधिकारी तैनात किया जाए जो अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह होगा।
विज्ञापन


डॉ. मुक्ताकर सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति तरुण अग्रवाल और न्यायमूर्ति अजय भनोट की पीठ ने दिया है। याची का कहना था कि वह मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा नीट 2017-18 के लिए सफल हुआ था। याची जब कॉलेज में दाखिले के लिए पहुंचा तो प्रिंसिपल ने उससे 31 लाख 89 हजार 400 रुपये की अतिरिक्त बैंक गारंटी एक घंटे के भीतर जमा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed