फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Medical colleges get 27 assistant professors

मेडिकल कॉलेजों को मिले 27 असिस्टेंट प्रोफेसर

Wed, 18 Nov 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Medical colleges get 27 assistant professors
राजकीय मेडिकल कॉलेजों को ऑर्थोपेडिक्स और ईएनटी में 27 नए असिस्टेंट प्रोफेसर मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को इन पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। असिस्टेंट प्रोफेसर ऑर्थोपेडिक्स के 19 और असिस्टेंट प्रोफेसर ईएनटी के आठ पदों पर चयन किया गया है।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर आर्थोपेडिक्स के 19 पदों में 12 पद अनारक्षित और चार पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार तीन, चार, पांच एवं छह नवंबर को आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर ईएनटी के आठ पदों में पांच पद अनारक्षित, दो पर अन्य पिछड़ा वर्ग और एक पद अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए आरक्षित है। इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू चार, पांच एवं छह नवंबर को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर ईएनटी के पद के लिए श्रेष्ठताक्रम में जारी चयनितों की मेरिट में प्रभात श्रीवास्तव, संकल्प केशरी, शिवेंद्र प्रताप सिंह, निकुंज जैन, विशाखा गुप्ता, चंद्रभान, दीप्ति सिंह एवं सुशील कुमार शर्मा के नाम शामिल हैं।

वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर ऑर्थोपेडिक्स के 19 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की श्रेष्ठताक्रम में जारी की गई मुख्य सूची में आलोक राय, रजत कपूर, वासू शर्मा, नवीन कुमार सिंह, हर्ष प्रताप सिंह, कृतेश, विवेक कुमार श्रीवास्तव, सौरभ कुमार, प्रेम प्रकाश बाजपेयी, संतोष कुमार सिंह, चेतन सिंह, हितेंद्र कुमार भारतीय, रविकांत, रवींद्र मोहन, चंद्र शेखर वर्मा, राज कपूर, आनंद कुमार, बृजमोहन पटेल और नरेंद्र कुमार चौधरी के नाम शामिल हैं। इनमें से 10 अभ्यर्थियों का चयन औपबंधिक है। ऐसे अभ्यर्थियों को आयोग में वांछित अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed