मासिक मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के इंटर्न छात्रों ने किया प्रदर्शन
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के इंटर्न छात्रों नें मासिक मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने मंगलवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय परिसर में प्रदर्शन किया। उनका कहना है देश के कई दूसरे प्रदेशों में मासिक मानेय अधिक मिल रहा है। जबकि उन्हें केवल साढ़े सात हजार मासिक मानदेय दिया जा रहा है। जबकि वे कोविड और नॉन कोविड दोनों तरह की ड्यूटी कर रहे हैं।
मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक साल का इंटर्नशिप करना होता है। इंटर्नशिप की अवधि में इन्हें निर्धारित मानदेय दिया जाता है। इस मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुके इंटर्न को महज 7500 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। प्रदर्शन कर रहे इंटर्न हार्थों में तख्तियां लेकर एसआरएन अस्पताल कैंपस में पहुंचे थे।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को संबोधित ज्ञापन में कहा कि केंद्र सरकार के तहत आने वाले सभी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न को 23 हजार रुपये से अधिक मानदेय मिलता है। असम में 31500 रुपये, कर्नाटक में 30,000 रुपए व पश्चिम बंगाल में 28,000 रुपए मानदेय दिया जाता है, जबकि यहा पर चौथाई वेतन मिलता है। उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस इंटर्नशिप के मासिक मानदेय में वृद्धि की जाए। चेतावनी दी है कि यह उनकी मांगें नहीं पूरी होती हैं तो वह कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे।