{"_id":"61b4c20bdc0d83055307a9b1","slug":"medical-college-assistant-professor-defamed-made-indecent-comments-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर को किया बदनाम, सोशल मीडिया पर किया अभद्र कमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर को किया बदनाम, सोशल मीडिया पर किया अभद्र कमेंट
Sat, 11 Dec 2021 08:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 Dec 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर को बदनाम करने का मामला सामने आया है। व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर उनके बारे में अभद्र कमेंट किए गए। साथ ही विरोध करने पर जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने को भी धमकाया गया। आरोपी मेडिकल कॉलेज का ही एक डॉक्टर है, जिसके खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर जार्जटाउन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जार्जटाउन में ही रहने वाली भुक्तभोगी असिस्टेंट प्रोफेसर के पति भी डॉक्टर हैं। पति-पत्नी एक अस्पताल का भी संचालन करते हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि देवेंद्र यादव मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में कार्यरत है। आरोप है कि वह उनसे जबरन बात करने की कोशिश और अभद्र कमेंट भी करता है। किसी समारोह में मिलने पर जबरन बगल में बैठने की कोशिश करता है। बदनामी के डर से वह चुपचाप रहीं। डॉक्टर ने यह भी बताया कि इसी साल उनके बैच का सिल्वर जुबली समारोह होने वाला है। जिसके लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने दर्ज किया मामला
आरोप है कि आरोपी ने इस ग्रुप में उनकी फोटो डालकर अभद्र कमेंट किए। उन्होंने आरोपी के पास अपने नंबर से फोन कर आपत्ति की तो गालीगलौज करते हुए उसने फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवाने की धमकी दी। यही नहीं जान माल के नुकसान को भी धमकाया। शिकायत पर जार्जटाउन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अश्लील हरकत करने, गालीगलौज व धमकाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
रिपोर्ट दर्ज करने की जगह इंस्पेक्टर बोले- बुलाकर समझा दूंगा
पीड़ित असिस्टेंट प्रोफेसर की ओर से थाने में शिकायत के बाद भी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। इसके बाद उन्होंने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र अफसरों को दिया। इसमें यह भी बताया कि थाने में शिकायत पर थानेदार ने कहा कि वह आरोपी को बुलाकर समझा देंगे। लेकिन बार-बार बुलाने के बाद भी आरोपी नहीं आया। न ही अपनी हरकतें बंद की। बाद में अफसरों के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया।