फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Medical college assistant professor defamed made indecent comments on social media

प्रयागराज : मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर को किया बदनाम, सोशल मीडिया पर किया अभद्र कमेंट

Sat, 11 Dec 2021 08:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Dec 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Medical college assistant professor defamed made indecent comments on social media
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर को बदनाम करने का मामला सामने आया है। व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर उनके बारे में अभद्र कमेंट किए गए। साथ ही विरोध करने पर जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने को भी धमकाया गया। आरोपी मेडिकल कॉलेज का ही एक डॉक्टर है, जिसके खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर जार्जटाउन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जार्जटाउन में ही रहने वाली भुक्तभोगी असिस्टेंट प्रोफेसर के पति भी डॉक्टर हैं। पति-पत्नी एक अस्पताल का भी संचालन करते हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि देवेंद्र यादव मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में कार्यरत है। आरोप है कि वह उनसे जबरन बात करने की कोशिश और अभद्र कमेंट भी करता है। किसी समारोह में मिलने पर जबरन बगल में बैठने की कोशिश करता है। बदनामी के डर से वह चुपचाप रहीं। डॉक्टर ने यह भी बताया कि इसी साल उनके बैच का सिल्वर जुबली समारोह होने वाला है। जिसके लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला
आरोप है कि आरोपी ने इस ग्रुप में उनकी फोटो डालकर अभद्र कमेंट किए। उन्होंने आरोपी के पास अपने नंबर से फोन कर आपत्ति की तो गालीगलौज करते हुए उसने फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवाने की धमकी दी। यही नहीं जान माल के नुकसान को भी धमकाया। शिकायत पर जार्जटाउन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अश्लील हरकत करने, गालीगलौज व धमकाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्ट दर्ज करने की जगह इंस्पेक्टर बोले- बुलाकर समझा दूंगा
पीड़ित असिस्टेंट प्रोफेसर की ओर से थाने में शिकायत के बाद भी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। इसके बाद उन्होंने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र अफसरों को दिया। इसमें यह भी बताया कि थाने में शिकायत पर थानेदार ने कहा कि वह आरोपी को बुलाकर समझा देंगे। लेकिन बार-बार बुलाने के बाद भी आरोपी नहीं आया। न ही अपनी हरकतें बंद की। बाद में अफसरों के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed