{"_id":"6540be84f4ae93c01909260d","slug":"medical-college-and-all-affiliated-hospitals-will-be-rejuvenated-under-mahakumbh-project-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : महाकुंभ परियोजना के तहत मेडिकल कॉलेज व संबद्ध सभी चिकित्सालयों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : महाकुंभ परियोजना के तहत मेडिकल कॉलेज व संबद्ध सभी चिकित्सालयों का होगा कायाकल्प
Tue, 31 Oct 2023 02:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:14 PM IST
सार
परियोजना की लागत छह करोड़ है। शासन से प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अब मेला प्राधिकरण से बजट जारी होने के बाद जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महाकुंभ 2025 परियोजना के तहत कॉल्विन, बेली, डफरिन, क्षय रोग अस्पताल के अलावा मेडिकल कॉलेज व उससे संबंद्ध स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन), मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय (एमडीआई), सरोजिनी नायडू बाल चिकित्सालय की सुविधाओं का भी विस्तार होना है। इसमें कुल 12 कार्य होने हैं। परियोजना की लागत छह करोड़ है। शासन से प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अब मेला प्राधिकरण से बजट जारी होने के बाद जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कौन-कौन से होने हैं कार्य
1-स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में ओपीडी एवं प्रतीक्षालय का कार्य।
2-एसआरएन में केंद्रीय डायग्नोसिस सेंटर, आधुनिक ब्लड बैंक, यूजर काउंटर की स्थापना।
3-मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित प्रीतमदास प्रेक्षागृह का विस्तार नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण।
4-एसआरएन में माड्यूलर किचन की स्थापना।
5-एसआरएन में मुख्य द्वार की सड़क चौड़ीकरण के लिए 250 केवीए जनरेटर की यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य
6-मनोहरदास नेत्र चिकित्सालय में पंजीकरण काउंटर, प्रतीक्षालय, मुख्य द्वार व सुरक्षा केबिन का निर्माण।
7-एमडीआई में बाथरूम व विद्युतीकरण का काम।
8-मेडिकल कॉलेज परिसर में अतिथि गृह का कार्य।
9-एमएलएन से संबंद्ध चिकित्सालयों में चिकित्सा उपकरणों का कार्य।
10-एसआरएन में 300 केएल ओवरहेड टैंक, नलकूप की बोरिंग, सबमर्सिबल पंप, जलापूर्ति पाइप सहित समस्त फिटिंग व तीन आरओ (2000 लीटर यूबी चिलर प्लांट के साथ)।
11-एसआरएन में प्लास्टिक सर्जरी व बर्न वार्ड के विस्तार के लिए 20 बेड के वार्ड का निर्माण (टॉयलेट एवं बेड लिफ्ट सहित)।
12 एमडीआई में माड्यूलर किचन का निर्माण।
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व उससे संबंद्ध सभी चिकित्सालयों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का विस्तार महाकुंभ परियोजना के तहत होना है। इसे शासन से मंजूरी मिलने के साथ टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। - डॉ.एसपी सिंह, प्राचार्य, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन