फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Media influencer arrested for making objectionable photos and videos viral

Prayagraj News: आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने वाला मीडिया इंफ्लुएंसर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Media influencer arrested for making objectionable photos and videos viral
कैंट
विज्ञापन

इलाके के एक अधिवक्ता का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में मीडिया इंफ्लुएंसर सुमित गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने महिला के साथ फोटो व वीडियो बनाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार को अधिवक्ता ने एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह पूर्व में एक महिला के तलाक का मामला देख रहे थे। आरोप है कि महिला के पति और देवर ने मुकदमे की पैरवी न करने और 10 लाख रुपये रंगदारी न देने पर सोशल मीडिया पर बदनाम करने व फर्जी मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने दो मई को एआई से आपत्तिजनक वीडियो व फोटो बनाकर इंस्टाग्राम व फेसबुक की अलग-अलग आईडी से पोस्ट कर दिए। पुलिस ने रविवार को साइबर सेल की रिपोर्ट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर कीडगंज न्यू बैरहना निवासी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक आईफोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। वहीं, इसी मामले में सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी सुमित को गाड़ी में बिठाते दिख रहे हैं। सादे कपड़ों में उसके घर पहुंचे पुलिसकर्मियों के वह दो टुकड़े करने की धमकी देता सुनाई दे रहा है। उसके समर्थन में अन्य मीडिया इंफ्लुएंसर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते दिख रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed