फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Meat and fish shops removed from Madhwapur and Prayagghat stations

Prayagraj News: मधवापुर और प्रयागघाट स्टेशन से हटाई गईं मीट व मछली की दुकानें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Meat and fish shops removed from Madhwapur and Prayagghat stations
प्रयागराज। नगर निगम और खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन ने सोमवार को संयुक्त अभियान चलाकर मधवापुर सब्जी मंडी और प्रयागघाट जंक्शन के सामने से मांस और मछली की तीन दर्जन से अधिक दुकानें हटवाईं। एक दुकान सीज करने के साथ दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

महाकुंभ क्षेत्र के बाहर 500 मीटर की परिधि में मीट, मांस, मछली, अंडे आदि की दुकानों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसी आदेश के तहत अभियान चलाया गया। मधवापुर में मछली की नौ दुकानें चिह्नित की गईं।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने मछलियां जब्त कर लीं, हालांकि निगम मुख्यालय पहुंचे दुकानदारों ने मछलियों के मर जाने की बात करते हुए वापस करने की मांग की। इस पर 2500 रुपये जुर्माना लेकर मछलियां वापस कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुचिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी विजय अमृत राज ने बताया कि दुकानदारों के विवरण लिए गए हैं। मंगलवार को उन्हें नोटिस दिया जाएगा कि भविष्य में दुकानें न लगाएं।
वहीं, खाद्य सुरक्षा की टीम ने प्रयागघाट स्टेशन के बाहर और संगम की तरफ जाने वाली कच्ची सड़क पर लगीं मीट, बिरयानी, अंडे की दुकानें भी हटवाई गईं। इस दौरान ढाई दर्जन से अधिक दुकानें हटवाई गईं। एक दुकान सीज भी की गई।
साथ ही दुकानें न लगाने की चेतावनी दी कि गई। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सुशील कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम के साथ नियमित तौर पर अभियान चलाया जाएगा।

उनका कहना था कि मेला क्षेत्र के 500 मीटर के दायरे में मीट, मांस, मछली और अंडे की दुकानें नहीं लगने दी जाएंगी। इस दौरान सहायक आयुक्त खाद्य प्रथम संजय पांडेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील पटेल, सुनील द्विवेदी व देवेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed