फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MCA, MTech Pass Female Candidate Constable in RPF

आरपीएफ में एमसीए, एमटेक पास महिला अभ्यर्थी बनीं कांस्टेबल

Sun, 06 Dec 2020 12:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Dec 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
MCA, MTech Pass Female Candidate Constable in RPF
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया
सरकारी नौकरी की ख्वाहिश और बेहतर भविष्य को देखते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त तमाम अभ्यर्थी अब उन सरकारी नौकरियों के लिए भी आवेदन करने लगे हैं जिसमें अधिकतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल या इंटर है। उच्च शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थी न सिर्फ इन नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं, बल्कि वह उसमें सफल भी हो रहे हैं। अब रेल सुरक्षा बल के महिला कांस्टेबल पद की ही बात करें तो इसमें ऐसी कई युवतियां पासिंग आउट परेड में शामिल होने जा रही हैं जो एमटेक, एमसीए या एमबीए पास हैं। 
विज्ञापन


दरअसल रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में 248 महिला कांस्टेबल का प्रयागराज के सूबेदारगंज स्थित आरपीएफ के प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। अब सोमवार सात दिसंबर को इन महिला प्रशिक्षु की पासिंग आउट परेड सूबेदारगंज एडीजी आरपीएफ दिल्ली की मौजूदगी में होगी।
विज्ञापन


इन 248 महिलाओं में तमाम प्रशिक्षु ऐसी हैं जो एमटेक, एमबीए, एमसीए, बीटेक आदि डिग्री धारक हैं। पासिंग आउट परेड के बाद सभी प्रशिक्षित कांस्टेबल अपने नियुक्ति स्थल के लिए रवाना हो जाएंगी। यह सभी प्रशिक्षु राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, यूपी, पश्चिमी बंगाल, हरियाणा, छतीसगढ़ आदि राज्यों से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष 16 दिसंबर से ही इनका प्रशिक्षण शुरू हुआ जो एक अगस्त 2020 तक पूर्ण हो जाना था, लेकिन कोविड-19 की वजह से यह प्रशिक्षण लंबा चला। अब सात दिसंबर को पासिंग आउट परेड से यह पूर्ण होगा।


एलएमजी, एसएलआर आदि चलाने का दिया गया प्रशिक्षण

सूबेदारगंज स्थित आरपीएफ के ट्रेनिंग सेंटर में इन महिला प्रशिक्षु को कड़ा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एसएलआर, इनास, एलएमजी, एआरएम आदि आधुनिक हथियार चलाना भी उन्हें सिखाया गया। इसके अलावा ट्रेनर्स ने इन्हें आईपीसी, सीआरपीसी, रेलवे सिस्टम, मनोविज्ञान, आपदा प्रबंधन, परेड, योग आदि का भी प्रशिक्षण मिला। 

परेड के बाद उत्तर रेलवे में सर्वाधिक 96 कांस्टेबल की होगी तैनाती

सोमवार को परेड के बाद सभी 248 कांस्टेबल अपने नियुक्ति स्थल के लिए यहां से रवाना कर दी जाएंगी। इस दौरान 96 महिला कांस्टेबल की नियुक्ति उत्तर रेलवे दिल्ली जोन में होगी। इसके अलावा मध्य रेलवे मुंबई जोन में 59, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन में 19, पश्चिम रेलवे मुंबई जोन में 47, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर जोन में दो, पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर में 03 , उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर जोन में 22 महिला कांस्टेबलों की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed