फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mayor tenure will end on Sunday, three member committee headed by DM

Prayagraj : महापौर का कार्यकाल रविवार को होगा खत्म, डीएम की अध्यक्षता में बनाई गई तीन सदस्यीय समिति

Fri, 20 Jan 2023 08:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Jan 2023 08:43 PM IST
सार

महापौर एवं पार्षदों का कार्यकाल रविवार को खत्म होगा। हालांकि, शुक्रवार को अंतिम कार्यदिवस रहा। ऐसे में परिसर पहुंची महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी को औपचारिक विदाई दी गई। इसी क्रम में डीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है।

विज्ञापन
Mayor tenure will end on Sunday, three member committee headed by DM
Prayagraj News : महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महापौर एवं पार्षदों का कार्यकाल रविवार को खत्म होगा। हालांकि, शुक्रवार को अंतिम कार्यदिवस रहा। ऐसे में परिसर पहुंची महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी को औपचारिक विदाई दी गई। इसी क्रम में डीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है, जो नगर निगम के कार्यों को देखेगी। हालांकि, समिति को नीतिगत फैसले लेने का अधिकार नहीं होगा। वर्तमान नगर निगम कार्यकारिणी की पहली बैठक पांच वर्ष पहले 22 जनवरी को हुई थी। ऐसे में रविवार को कार्यकाल खत्म हो रहा है, लेकिन शनिवार को मौनी अमावस्या एवं अगले दिन रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में शुक्रवार को महापौर एवं पार्षदों का अंतिम कार्यदिवस रहा।

विज्ञापन

 

ऐसे में महापौर शुक्रवार को अपने कार्यालय पहुंची तो पार्षदों एवं कर्मचारियों का जमावड़ा बना रहा। रविवार को भाजपा की लखनऊ में बैठक होनी है। इसमें महापौर भी शामिल होंगी। महापौर का कहना था कि इसकी वजह से वह रविवार को नगर निगम नहीं हा आ पाएंगी। उधर, शासनादेश के क्रम में नगर निगम के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए डीएम, नगर आयुक्त एवं सिटी मजिस्ट्रेट की कमेटी बनाई गई है। नगर पंचायतों का कार्यकाल भी खत्म हो गया है। इनके संचालन के लिए भी डीएम, एडीएम वित्त एवं राजस्व तथा संबंधित नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed