{"_id":"6a496c4d332567a7bb0fff01","slug":"mayohall-trainee-kushal-singh-has-joined-the-national-basketball-camp-allahabad-news-c-3-ald1020-921514-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बास्केटबॉल के राष्ट्रीय शिविर में शामिल हुए हैं मेयोहॉल के प्रशिक्षु कुशल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बास्केटबॉल के राष्ट्रीय शिविर में शामिल हुए हैं मेयोहॉल के प्रशिक्षु कुशल सिंह
Sun, 05 Jul 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में इन दिनों बालकों के एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन शिविर चल रहा है। 16 जून से आठ जुलाई तक चलने वाले इस शिविर में प्रयागराज के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (मेयोहॉल) के प्रशिक्षु कुशल सिंह भी शामिल हुए हैं।
अयोध्या के रहने वाले कुशल सिंह दो साल से प्रयागराज में प्रशिक्षु हैं। वो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने साल 2024 में अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
कुशल सिंह ने बताया कि चीन में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चल रहे चयन शिविर में उनके साथ उत्तर प्रदेश के तीन खिलाड़ी शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में वो कोच योगेश शर्मा से प्रशिक्षण हासिल करते हैं। पिता शंभूनाथ सिंह का दो साल पहले निधन हो चुका है और मां शशि सिंह गृहिणी हैं।