फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mayohal Golden Jubilee Celebrations inaugurated today

Prayagraj : मेयोहाल स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन आज, अनुराग ठाकुर बढ़ाएंगे खिलाड़ियों का हौसला

Sat, 01 Oct 2022 12:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 12:30 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार शाम चार बजे मेयोहाल क्रीड़ा संकुल की स्वर्ण जयंती के समारोह में शामिल होंगे। जहां मेयोहाल से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में नाम कमाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Mayohal Golden Jubilee Celebrations inaugurated today
अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के मेयोहाल क्रीड़ा संकुल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक से लेकर आठ अक्तूबर तक आयोजित होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह का शनिवार को उद्घाटन होगा। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इससे पहले शुक्रवार की देर शाम तक मेयोहाल कांप्लेक्स में समारोह को सफल बनाने को लेकर तैयारियों होती रहीं।

विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार शाम चार बजे मेयोहाल क्रीड़ा संकुल की स्वर्ण जयंती के समारोह में शामिल होंगे। जहां मेयोहाल से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में नाम कमाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री स्वर्ण जयंती के अवसर पर एक से आठ अक्तूबर तक की खेल प्रतियोगिताओं का भी उद्घाटन करेंगे। आठ अक्तूबर को होने वाले समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आना तय हुआ है। मुख्यमंत्री व खेलमंत्री के मेयोहाल में आने से कांप्लेक्स में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा हुआ है। खिलाड़ियों का मानना है कि खेल मंत्री व मुख्यमंत्री खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दे सकते हैं। 
विज्ञापन



मेयोहाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शनिवार को होने वाले समारोह के लिए शहर के तमाम प्रमुख लोगों को भी न्योता भेजा गया है, जिसमें सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश और जिले के अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसके पहले जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने भी कई बार बैठक कर इस आयोजन की तैयारियों को परखा था। जिलाधिकारी ने स्वर्ण जयंती सप्ताह की पूरी रूपरेखा तैयार की थी। जिसमें उन्होंने  खेलकूद प्रतियोगिताओं व सम्मान समारोह के लिए अलग-अलग तरह की समितियां तैयार की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल छह खेलों की होंगी प्रतियोगिताएं, हर दिन खेलेंगे 250 खिलाड़ी
स्वर्ण जयंती समारोह में कुल छह खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें प्रतिदिन 200-250 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन खेलों में टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, लान टेनिस, स्क्वैश और वालीबॉल शामिल है। उप क्रीड़ाधिकारी के अनुसार प्रतियोगिता में कुल 700-1000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 


इस दिन ये होगा आयोजन
एक अक्तूबर - उद्घाटन समारोह
दो/तीन अक्टूबर - लान टेनिस और टेबल टेनिस
चार/पांच अक्टूबर - वालीबॉल और बैडमिंटन
छह/सात अक्टूबर - स्क्वैश और बास्केटबॉल
आठ अक्टूबर - समापन व पुरस्कार वितरण समारोह


इनका होगा सम्मान
स्वर्ण जयंती समारोह में मेयोहाल से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी छाप छोड़ने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इन खिलाड़ियों में दयमंती तांबे, अभिन्नश्याम गुप्ता, दीपक भार्गव, संजय मेहरोत्रा, अंजलि पुरवार, मेखला सूबेदार, आरएस बेदी, वैष्णवी, सुशांत सक्सेना, उत्सव मिश्रा व अभिनव सिन्हा के नाम शामिल हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed