फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maya has not acted upon the gentle sex Nasimuddin insult

नसीमुद्दीन पर कार्रवाई न कर माया ने किया नारी जाति का अपमान 

Mon, 25 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 25 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Maya has not acted upon the gentle sex Nasimuddin insult
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बसपा के महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर किसी भी तरह की कार्रवाई न कर बहन जी ने संपूर्ण नारी जाति का अपमान किया है। नसीमुद्दीन का बचाव कर वह जनता की नजरों में गिर गई हैं। प्रदेश की जनता को उम्मीद थी कि बहन एवं बेटी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर वह कार्रवाई करेंगी, लेकिन अफसोस है कि वे ऐसे लोगों की पैरवी कर रही हैं। नसीमुद्दीन ने दयाशंकर की उस मासूम बेटी का नहीं बल्कि हर बेटी का अपमान किया है। कहा कि भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के परिजनों के साथ है। पार्टी इस लड़ाई में दयाशंकर की पत्नी का पूरा साथ देगी।
विज्ञापन


कई दिनों के बाद अपने गृहनगर पहुंचे केशव ने पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की परिजनों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में कहा कि मायावती इस मामले में राजनीति कर रही हैं। वह अपने नेताओं का बचाव कर रही हैं। लखनऊ में रविवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में भी वह नसीमुद्दीन के बचाव में ही रहीं। केशव के अनुसार जिस घटिया अंदाज में दयाशंकर के मुद्दे को संसद में उठाया गया, उससे पार्टी को कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन


पार्टी ने तो त्वरित कार्रवाई करते हुए दयाशंकर को छह साल के लिए निलंबित भी कर दिया। फिर भी लखनऊ में नसीमुद्दीन और बसपा कार्यकर्ताओं ने जो कुछ किया वह किसी से छिपा नहीं है। पुलिस दयाशंकर की गिरफ्तारी के लिए जहां एक ओर छापामारी कर रही है तो वहीं दूसरी ओर नसीमुद्दीन सिद्दीकी खुलेआम घूम रहे हैं। नसीमुद्दीन को गिरफ्तार करने के लिए सूबे की अखिलेश सरकार कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। केशव ने कहा कि सपा और बसपा में गठबंधन है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों ही दल प्रदेश में अपना प्रभाव खो चुके हैं। बहन जी गरीबों की गरीबी बेचकर अमीर हुई हैं। आम गरीब पीएम मोदी के साथ है। यही बौखलाहट सपा और बसपा में देखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed