फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mauni Amavasya: Prayagraj became the city with the highest number of people for a day

Mauni Amavasya : एक दिन के लिए सबसे ज्यादा लोगों का शहर बना प्रयागराज, 4.52 करोड़ ने किया स्नान

Mon, 19 Jan 2026 05:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Jan 2026 05:59 PM IST
सार

रविवार को प्रयागराज एक दिन के लिए विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन गया। माघ मेले में मौनी अमावस्या पर देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं की वजह से यह उपलब्धि दर्ज हुई।

विज्ञापन
Mauni Amavasya: Prayagraj became the city with the highest number of people for a day
मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संगम स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को प्रयागराज एक दिन के लिए विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन गया। माघ मेले में मौनी अमावस्या पर देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं की वजह से यह उपलब्धि दर्ज हुई। एक दिन के लिए संगम नगरी की आबादी पांच करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।

विज्ञापन

माघ मेला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, शाम चार बजे तक ही 3.82 करोड़ श्रद्धालु घाटों पर डुबकी लगा चुके थे। बाद में यह आंकड़ा बढ़कर 4.52 करोड़ हो गया। अगर इसमें जिले की 70 लाख की आबादी जोड़ ली जाए तो यह पांच करोड़ के ऊपर जाती है। यानी रविवार को यहां 5.22 करोड़ लोगों की मौजूदगी रही।

विज्ञापन

दुनिया में जापान का टोक्यो सर्वाधिक आबादी वाला शहर है। यहां की आबादी 3.70 करोड़ के आसपास है। इसके बाद दिल्ली दूसरे चीन का शंघाई तीसरे नंबर है। इन दोनों शहरों की आबादी भी तीन करोड़ से ज्यादा है। गौरतलब है कि तीन जनवरी से शुरू हुए मेले में अगर मौनी अमावस्या के श्रद्धालुओं की संख्या जोड़ ली जाए तो यहां अब तक 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed