फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mauni Amavasya 2024: Police, PAC and RAF guarded, ATS commandos also took charge

Mauni Amavasya 2024 : पुलिस, पीएसी व आरएएफ का पहरा, एटीएस कमांडो ने भी संभाला मोर्चा

Fri, 09 Feb 2024 12:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Feb 2024 12:26 PM IST
सार

माघ मेले में मौनी अमावस्या के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। पुलिस बल के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स और एटीएस की टीम को भी सतर्क कर दिया गया है। चप्पे चप्पे पर निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन
Mauni Amavasya 2024: Police, PAC and RAF guarded, ATS commandos also took charge
माघ मेले में सेना के घुड़सवार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौनी अमावस्या पर पूरे माघ मेला क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यहां पुलिस, पीएसी व आरएएफ के साथ ही एटीएस के कमांडो भी मुस्तैद कर दिए गए हैं। एंटी सबाटोज चेक टीम और डॉग स्क्वॉयड के साथ आला अफसर लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। मौनी अमावस्या पर थल व जल के साथ नभ से भी निगरानी की तैयारी है। जमीन पर सीसीटीवी कैमरों, जल में जल पुलिस के जवानों व नभ में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

मेले में पुलिस के 2500 जवानों व अफसरों के साथ ही पीएसी की 10 कंपनियां भी लगातार कैंप कर रही हैं। मेला क्षेत्र के बाहरी व भीतरी सुरक्षा घेरे में इन्हें मिश्रित रूप में तैनात किया गया है। उधर बृहस्पतिवार को आरएएफ की दो कपंनियों ने भी मोर्चा संभाल लिया। इन दो कंपनियों में से एक को संगम नोज जबकि दूसरी को काली सड़क के एंट्री प्वाइंट पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन


उधर आतंकवाद निराेधक दस्ते के कमांडो भी मेला क्षेत्र में मुस्तैद हो गए हैं। यह विशेष रूप से प्रशिक्षित व अत्याधुनिक उपकरणों से लैस जवान हैं जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं। एटीएस की दो टीमें मेला क्षेत्र में तैनात हैं जिनके जवानों को संगम नोज समेत तमाम संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। एटीएस की टीम में स्नाइपर भी शामिल हैं जिन्हें संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। यह गड़बड़ी फैलाने वालों पर खास नजर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल, थल और नभ से की जा रही निगरानी 

अफसरों का कहना है कि मौनी अमावस्या पर जल,थल व नभ तीनों से मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। जमीन यानी थल पर सीसीटीवी कैमरों व मैनअुल सर्विलांस जबकि नदी में जल पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पीएसी फ्लड कंपनी के जरिए श्रद्धालुूओं की सुरक्षा की जा रही है। इसके अलावा आसमान में ड्रोन के जरिए भी मेला क्षेत्र की निगरानी की ज रही है।

डीआईजी माघ मेला डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि सुरक्षा संबंधी तैयारियां पूरी हैं। पुलिस अफसरों को लगातार अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सजगता बरतने को निर्देशित किया गया है। एएस चेक टीमें व डॉग स्क्वॉयड संग पूरे मेला क्षेत्र की चेकिंग को एक दिन पहले ही ऑपरेशन स्वीप चलाया जा चुका है। एंटी क्राइम टीम के साथ ही एंटी रोमियो टीम को भी तैनात किया गया है।

45 गाड़ियाें में यूपी 112 के 250 जवान भी मुस्तैद

मेले में आपात स्थिति में श्रद्धालुओं, स्नानार्थियों की त्वरित मदद के लिए भी व्यवस्था की गई है। यूपी 112 की कुल 45 गाड़ियों में 250 जवानों को पूरे मेला क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है। यह जवान एक कॉल पर संबंधित की मदद के लिए पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed