फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maulana arrested for conducting religious conversion and conducting Nikah

Prayagraj News: धर्मपरिवर्तन कराकर कराया निकाह, मौलाना गिरफ्तार

Sun, 12 Oct 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 12 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Maulana arrested for conducting religious conversion and conducting Nikah
झूंसी थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपित मौलाना हिदायतउल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि उसने वर्ष 2022 में एक हिंदू युवक का धर्म परिवर्तन करवाकर मुस्लिम महिला से निकाह कराया था।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के अधिवक्ता रवि शंकर दुबे ने तहरीर में बताया कि हिदायतउल्ला हिंदू समाज के लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन करवा रहा है और मुस्लिम महिलाओं से उनका विवाह करा रहा है, जो समाज के लिए निंदनीय है। उन्होंने बताया कि रामबिहारी नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि उसकी शादी हिदायतउल्ला ने रायबरेली की सलमा नामक महिला से करवाई थी। निकाह के दौरान उसका नाम बदलकर ताज मोहम्मद रख दिया गया, जबकि उसके दस्तावेज अब भी रामबिहारी नाम से हैं। थाना प्रभारी महेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तलाशी में उसके पास से तीन मोहरें, एक पैड और निकाहनामा बुक बरामद हुई है।
विज्ञापन


चालीस साल पहले खुद किया था धर्म परिवर्तन
मिली जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बस्ती जिले के कोठवा गांव निवासी हिदायतउल्ला ने वर्ष 1985 में खुद मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया था। पिछले 11 वर्षों से वह झूंसी के नरहरपुर चमनगंज में रह रहा था और खुद को मौलाना बताकर निकाह कराने का काम करता था। पुलिस यह जांच कर रही है कि उसने और कितने लोगों का धर्म परिवर्तन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed