फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Masters of the university entrance exam paper viral

विवि में परास्नातक प्रवेश परीक्षा का पेपर वायरल

Sat, 25 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 25 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Masters of the university entrance exam paper viral
इलाहाबाद व‌िश्वव‌िद्यालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भारी अव्यवस्था और अनियमितता की शिकार इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं में शुक्रवार को तो पेपर ही वायरल हो गया। परास्नातक प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी) को शुरू होने के कुछ देर बाद सामान्य अध्ययन का प्रश्नपत्र लोगों के मोबाइल पर पहुंच गया। कई अभ्यर्थियों के मोबाइल पर भी पेपर पहुंच गया था। इससे परीक्षार्थियों में जबरदस्त आक्रोश है। इसके विपरीत विश्वविद्यालय प्रशासन ने किसी तरह की अनियमितता तथा पेपर आउट होने की बात से इंकार किया है। हां, अफसरों ने पेपर वायरल होने की बात जरूर स्वीकार की।
विज्ञापन


पीजीएटी पहली पारी में सुबह नौ से 12 बजे के बीच थी। गौर करने वाली बात यह रही कि इस बार अभ्यर्थियाें को अधिकतम पांच विषयों की परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया। पांचों विषय के लिए आवेदन करने वालों की सुबह नौ बजे से परीक्षा थी। चार विषय के अभ्यर्थियों की 9.30, तीन विषय वालों की 10, दो विषय वालों की 10.30 तथा एक विषय के लिए आवेदन करने वालों की परीक्षा 11 बजे से थी। विषय के अलावा अभ्यर्थियों को सामान्य अध्ययन के पेपर की परीक्षा देनी थी, लेकिन सुबह नौ बजे परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद सामान्य अध्ययन का पेपर व्हाट्सअप के माध्यम से लोगों के मोबाइल पर वायरल हो गया। कहा जा रहा है कि परीक्षा के दौरान मोबाइल से पेपर वायरल हुआ है। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने मोबाइल से नकल की भी शिकायत की।

विज्ञापन


गौर करने वाली बात यह है कि बृहस्पतिवार को संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) में भी मोबाइल से व्यापक स्तर पर नकल की शिकायत हुई थी। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन नहीं चेता और शुक्रवार को फिर अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में मोबाइल तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने में सफल रहे। इसका नतीजा रहा कि परीक्षा छूटने से काफी पहले ही पेपर आउट हो गया। उधर, प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर बीएन सिंह का कहना है कि पेपर आउट नहीं हुआ है। जिनकी परीक्षा 11 बजे से थी वे भी सवा दस बजे तक परीक्षा कक्ष में जा चुके थे। सवा दस बजे के बाद कोई भी अभ्यर्थी प्रवेश नहीं किया और पेपर इसके बाद वायरल हुआ। इसलिए पेपर आउट नहीं हुआ है। ऐसे में पेपर वायरल होने का किसी को लाभ भी नहीं पहुंचा। परीक्षा में किसी तरह की अन्य शिकायत भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed