फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Master mind of robbery arrested in Maharashtra

महाराष्ट्र में हुई डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Sun, 15 Dec 2019 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Master mind of robbery arrested in Maharashtra
प्रयागराज। एसटीएफ ने महाराष्ट्र के ठाणे में सिंतबर महीने में हुई डकैती के मास्टर माइंड विनोद पटेल उर्फ शेरू को सिविल लाइंस में गिरफ्तार कर लिया। वहां आटो चलाने वाले विनोद पटेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर होटल मैनेजर को चाकू मारकर उसके साथ लूट की थी। इस मामले में महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने एसटीएफ से सहयोग मांगा था।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे के कासार वड़वली इलाके में प्रीतम ग्लोबल होटल के मैनेजर पगमायूंग वुंगचान रायखान निवासी मणिपुर को 16 सितंबर की देर रात उस समय चाकू मारकर लूट लिया गया, जब वह होटल से घर जा रहे थे। इस मामले में डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने एक आरोपी संदीप दुबे को पकड़ा तो उसने राज खोला था कि डकैती का मास्टर माइंड जौनपुर के मड़ियाहू का रहने वाला विनोद पटेल उर्फ शेरू है। शेरू वहां वर्षों से आटो चलाता था। इसी दौरान उसने पवन पटेल, संदीप दुबे, विनोद गुप्ता और गणेश अशोक अहिरे के साथ गिरोह बना लिया और लूट और छिनैती भी करने लगा। घटना वाले दिन आरोपियों ने होटल मैनेजर को आटो में बिठा लिया था और उसे चाकू मारकर लूट लिया था। पुलिस जब आरोपियों को खोजने लगी तो सभी वहां से भाग निकले थे। महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने एसटीएफ से विनोद पटेल की गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी थी। इंस्पेक्टर अतुल सिंह और केसी राय की टीम ने शनिवार को सिविल लाइंस में बस अड्डे के पास से विनोद पटेल उर्फ शेरू को गिरफ्तार कर लिया। उसे सिविल लाइंस थाने में दाखिल कर दिया गया है। अब उसे क्राइम ब्रांच महाराष्ट्र की टीम रिमांड बनवाकर ठाणे ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed