{"_id":"6a38fa7da86e8a10ba0923af","slug":"mass-wedding-390-remained-bachelors-10-became-the-brides-beloveds-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह : 390 रह गए कुंवारे, 10 बने दुल्हन के प्यारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह : 390 रह गए कुंवारे, 10 बने दुल्हन के प्यारे
Mon, 22 Jun 2026 02:33 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:33 PM IST
सार
बहादुरगंज स्थित ठाकुरदीन के हाता में रविवार को केशरवानी वैश्य सभा की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में प्रदेशभर से 400 युवक जीवनसंगिनी की तलाश में आए थे।
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहादुरगंज स्थित ठाकुरदीन के हाता में रविवार को केशरवानी वैश्य सभा की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में प्रदेशभर से 400 युवक जीवनसंगिनी की तलाश में आए थे। दिनभर परिचय और संवाद के बाद केवल 10 जोड़े ही विवाह बंधन में बंध सके। ऐसे में 390 युवकों को बिन दूल्हन के लौटना पड़ा।
विज्ञापन
सम्मेलन में 10 जोड़ों में से चार पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे। छह जोड़े मुलाकात के बाद एक-दूजे के हुए। आयोजकों ने सभी का सत्यापन कराने के बाद वैदिक रीति-रिवाज से शादी कराई। महापौर गणेश केशरवानी और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिए।
विज्ञापन
आयोजक रजनीश केशरवानी ने बताया कि सुबह 10 बजे शुरू हुए सम्मेलन में 10 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। जोड़ों को नकद राशि, गृहस्थी का सामान और उपहार भी दिए गए। देर रात तक चले इस आयोजन ने सामाजिक एकता और सामूहिक विवाह की परंपरा को नई पहचान दी।
विज्ञापन