{"_id":"5ab7f27d4f1c1b2b618b590a","slug":"mass-cheating-centre-is-now-black-listed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक नकल वाले केंद्र में अब कोई परीक्षा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक नकल वाले केंद्र में अब कोई परीक्षा नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनाथ सिंह महाविद्यालय, चायल कौशांबी में सामूहिक नकल का मामला सामने आने के बाद इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय ने संबंधित कॉलेज को केंद्र के रूप में दी गई मान्यता समाप्त कर दी है। इस केंद्र की अब सभी परीक्षाएं 26 मार्च से टीआरएस कॉलेज ऑफ एजूकेशन वूमेन कॉलेज, सरांय अकिल, कौशांबी में आयोजित की जाएंगी।
उड़ाका दल ने शनिवार को कौशांबी के रामनाथ सिंह कॉलेज, चायल में दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान छापा मारकर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले सॉल्व पेपर पकड़े थे। उड़ाका दल ने केंद्र से बाहर पेपर नहीं जाने दिया, लेकिन कॉलेज में नकल नहीं रोक सका। उड़ाका दल के साथ फोर्स मौजूद नहीं थी, सो उड़ाका दल के सदस्य देखते रहे और उनकी आंखों के सामने कॉलेज में सॉल्व पेपर से सामूहिक नकल कराई जाती रही।
मामले में सीधे शासन को हस्तक्षेप करना पड़ा और इसके बाद राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद को मौके पर जाकर प्रभारी केंद्र व्यवस्थापक और प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करानी पड़ी। कुलपति ने उड़ाका दल से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद कुलपति ने आदेश जारी करते हुए परीक्षा केंद्र रामनाथ सिंह, कॉलेज चायल को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। इस केंद्र में जिन कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे, 26 मार्च से वे सभी परीक्षार्थी टीआरएस कॉलेज ऑफ एजूकेशन वूमेन कॉलेज, सरांय अकिल में परीक्षा देंगे।