फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mary Christmas colors with the arrival of Lord Jesus

प्रभु यीशु की आमद संग छाए मैरी क्रिसमस के रंग

Wed, 02 Dec 2020 01:25 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Dec 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Mary Christmas colors with the arrival of Lord Jesus
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला

दिसंबर आरंभ होते ही प्रभु यीशु की आमद के साथ ही मसीही समुदाय के सबसे बड़े पर्व क्रिसमस का शुभारंभ हो गया। इसी के साथ घरों में बच्चों, महिलाओं ने प्रभु यीशु के जन्म की प्रतीक गोशालाओं और चरनी की झांकियां सजानी शुरू कर दी हैं। मसीही समुदाय के लोगों ने अपने घरों पर स्टार लगा दिए हैं। केक बनाने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। अब यह क्रिसमस सीजन की खुशियां पूरे जनवरी माह तक छाई रहेंगी।

विज्ञापन




गिरजाघरों में बीते रविवार को ही आमद के साथ क्रिसमस के त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि क्रिसमस के भी कई कार्यक्रम इस बार कोविड-19 की गाइड लाइन की वजह से प्रभावित होंगे। हर वर्ष होली ट्रिनिटी चर्च से होने वाली कैंडल लाइट सर्विस की शुरुआत इस बार नहीं होगी। इस बार कैंडल लाइट सर्विस छह दिसंबर को ऑनलाइन होगी। इसमें सभी पादरी शामिल होंगे।
विज्ञापन



प्रभु यीशु के अनुयायी भी ऑनलाइन ही इस सर्विस से जुड़ेंगे। इस दौरान गिरजाघरों के अलावा मसीही परिवारों के लोग घर-घर में कैरोल सांग पर झूमेंगे। महिलाएं, बच्चे और युवा मिलकर गिरजाघरों में कैरोल सांग की प्रस्तुति  क्रिसमस की खुशियां मनाएंगे। इसी तरह छह दिसंबर को ही म्योराबाद चर्च में आमद की खुशी में लोग अपने अपने घरों से मिठाई, बिस्किट, केक की सामग्री, फल और घी, तेल, राशन अपने-अपने परिवार की ओर से चर्च में अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




म्योराबाद की शिक्षिका नीलम यीशुबियस, सरला मसीह, इला और रीमा मसीह ने बताया कि घर की उगाई सब्जियों, फलों को भी गिरजाघरों में अर्पित किया जाएगा। फिर उन्हीं सामग्रियों को ऊंचे दाम में बोली लगाकर खरीदेंगे और उससे आने वाली रकम को चर्च के खजाने में जमा किया जाएगा। कुछ सामग्री गरीबों में बांट दी जाएगी। आमद के साथ ही लोगों ने घरों में गोशाला के प्रतीक के रूप में चरनी की झांकियां सजा दी हैं।

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                आमद के साथ क्रिसमस का पर्व आरंभ हो गया है। इसमें कैंडल लाइट सर्विस क्रिसमस आगमन की सबसे महत्वपूर्ण आराधना मानी जाती है। इसे ज्योति की आराधना भी कहा जाता है। इसमें यीशु मसीह ने अपने विश्वासियों के लिए कहा था कि तुम जगत की ज्योति हो...। इस रूप में यह आराधना हर चर्च में की जाती है।  -पादरी प्रवीण मसीह, म्योराबाद चर्च।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed