फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Married woman was murdered in her in-laws' house with knives, children said that all together killed mother

विवाहिता की ससुराल में चाकुओं से गोदकर हत्या, बच्चे बोले- सभी ने मिलकर मारा मम्मी को...

Mon, 07 Jun 2021 01:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Jun 2021 01:00 AM IST
सार

  • पति समेत तीन गिरफ्तार, पारिवारिक कलह में वारदात

विज्ञापन
Married woman was murdered in her in-laws' house with knives, children said that all together killed mother
कत्ल

विस्तार

राजरूपपुर में विवाहिता सोनी प्रजापति (35) की ससुराल में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त घर में मौजूद दो बच्चों ने भागकर पड़ोसी को सूचना दी जिसके बाद जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। इस दौरान पति समेत तीन ससुरालीजनों को पकड़ लिया गया, लेकिन अन्य दो भाग निकले। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक कलह में वारदात अंजाम दी गई।

विज्ञापन


राजरूपपुर केशांतिनगर में रहने वाला राजू फल का ठेला लगाता है। उसकी शादी 10 साल पहले फूलपुर के जोगिया शेखपुर गांव की रहने वाली सोनी से हुई थी। शादी के बाद सोनी ने एक बेटे व एक बेटी को भी जन्म दिया। पुलिस के मुताबिक, पड़ोसियों ने बताया कि रविवार शाम चार बजे के करीब घर से झगड़े की आवाजें आने लगीं। कुछ देर बाद दोनों बच्चे चीखते हुए बाहर निकले। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को जाकर बताया कि पापा और अन्य घरवाले उनकी मां को चाकू से मार रहे हैं। पड़ोसी ने सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। पुलिसकर्मी भीतर पहुंचे तो सोनी लहुलुहान हालत में मृत पड़ी थी। इस दौरान भागने की कोशिश पर पति राजू, सास कुसुम व बहन मंजू को हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन

Married woman was murdered in her in-laws' house with knives, children said that all together killed mother
हत्या - फोटो : DEMO Pics

जानकारी पर एसपी सिटी व धूमनगंज थाने की फोर्स भी पहुंच गई। जांच पड़ताल में पता चला कि मृतका की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी। जानकारी पर मायकेवाले भी आ गए। पूछताछ में बताया कि सुसरालवाले अक्सर मृतका से झगड़ते रहते थे। उधर पड़ोसियों ने भी पूछताछ में सामने आया कि मृतका का ससुरालवालों से अक्सर झगड़ा होता रहता था। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि मृतका व उसके ससुरालवालों की बनती नहीं थी। रविवार को भी उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पति समेत पांच पर केस दर्ज किया गया है जिनमें देवर व ननदोई भी शामिल हैं। दोनों की तलाश की जा रही है।

Married woman was murdered in her in-laws' house with knives, children said that all together killed mother
हत्या
बच्चे बोले- सबने मिलकर मारा मम्मी को
सोनी की मौत पर आठ वर्षीय बेटा और छह वर्षीय बेटी फूट-फूटकर रोते रहे। पुलिस केपूछने पर बताया कि पापा ने अन्य घरवालों केसाथ मिलकर मम्मी को मारा। वह बचने के लिए बाहर भागी तो उसे खींचकर फिर घर में ले आए। इसकेबाद चाकू से मारने लगे। मम्मी के शरीर से खून बहने लगा तो वह भागकर बाहर गए और पड़ोसी को जानकारी दी।

थर-थर कांपती मिली नई नवेली बहू
वारदात की जानकारी पर पुलिस मौकेपर पहुंची तो घर में मृतका की देवरानी मिली। डर केचलते वह थर-थर कांप रही थी। पुलिस ने पूछताछ की तो बच्चों ने बताया कि चाची अपने कमरे में ही थी और बाहर नहीं निकली। दरअसल हत्या में नामजद मृतका के देवर धीरज की बीते 30 मई को ही शादी हुई थी। इसी में शामिल होने के लिए उसकी बहन-बहनोई भी आए थे। पुलिस का कहना है कि हत्या में मृतका के देवरानी की संलिप्तिता नहीं मिली है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed