फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   married woman was killed by hitting her on the head with a rod, the police took the advocate hu

प्रयागराज : सिर पर रॉड से मारकर की गई थी विवाहिता की हत्या, पुलिस ने अधिवक्ता पति को लिया हिरासत में

Thu, 11 Aug 2022 12:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Aug 2022 12:31 AM IST
सार

भागवतबाग निवासी विवाहिता सात अगस्त की देर रात एक बजे संदिग्ध हाल में मृत मिली थी। अधिवक्ता पति का आरोप था कि पूजा करने जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। हालांकि मामले में नया मोड़ तब आ गया जब दूसरे ही दिन आठ अगस्त की शाम को मृतका के भाई ने दहेज हत्या का केस दर्ज करा दिया। 

विज्ञापन
married woman was killed by hitting her on the head with a rod, the police took the advocate hu
हत्या - फोटो : social media

विस्तार

अतरसुइया के भागवतबाग में तीन दिन पहले मृत विवाहिता की हत्या उसके ही कमरे में की गई थी। रॉड मारकर उसे मौत के घाट उतारा गया था। इसके बाद हादसे में मौत बताकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने अधिवक्ता पति को हिरासत में ले लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन



भागवतबाग निवासी विवाहिता सात अगस्त की देर रात एक बजे संदिग्ध हाल में मृत मिली थी। अधिवक्ता पति का आरोप था कि पूजा करने जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। हालांकि मामले में नया मोड़ तब आ गया जब दूसरे ही दिन आठ अगस्त की शाम को मृतका के भाई ने दहेज हत्या का केस दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन



सूत्रों का कहना है कि जांच पड़ताल में पता चला कि महिला की पहले कमरे के भीतर ही लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हादसे में मौत की कहानी बुनी गई। पुलिस को सर्विलांस व सीडीआर के जरिए भी कई ऐसे सबूत मिले, जिससे साफ हुआ कि महिला की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद पुलिस ने अधिवक्ता पति को हिरासत में ले लिया है। उससे देर रात तक पूछताछ की जाती रही। उधर सूत्रों का यह भी कहना है कि घटना में फिलहाल चार लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई है जिनमें एक महिला भी शामिल है। चारों की तलाश शुरू कर दी गई है। एसओ योगेश कुमार सिंह का कहना है कि कुछ अहम क्लू मिले हैं। जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed