फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Married woman sitting on dharna in her in-laws' house,

प्रयागराज : ससुराल में धरने में बैठी विवाहिता, कोर्ट के आदेश के भी घर में न घुसने देने पर उठाया कदम

Thu, 22 Dec 2022 10:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Dec 2022 10:47 PM IST
सार

धूमनगंज के नीम सराय मुहल्ले में बृहस्पतिवार को गायत्री अपने ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई। उसका आरोप था कि अदालत के आदेश के बाद भी ससुराल वाले घर में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Married woman sitting on dharna in her in-laws' house,
धरने पर बैठी महिला। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धूमनगंज के नीम सराय मुहल्ले में बृहस्पतिवार को गायत्री अपने ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई। उसका आरोप था कि अदालत के आदेश के बाद भी ससुराल वाले घर में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझाया बुझाया। बाद में गायत्री वहां से हट तो गई, लेकिन कहा है कि वह फिर से आएगी। 

विज्ञापन


कौशाम्बी के चरवा पूरब के रहने वाले अश्विनी कुमार पांडेय की बेटी गायत्री की शादी कई साल पहले नीम सराय एलआईजी के रहने वाले हेमंत कुमार द्विवेदी के साथ हुई थी। दोनों को एक बेटा भी हुआ लेकिन उनमें आपस में पटी नहीं। गायत्री का आरोप है कि 2014 में उसे ससुराल से निकाल दिया गया। इसके बाद उसने घरेलू हिंसा और दहेज भरण पोषण का वाद दाखिल किया।
विज्ञापन


अदालत ने आदेश दिया कि उसे ससुराल में एक हिस्से में रहने दिया जाय। आदेश लेकर बृहस्पतिवार को गायत्री नीम सराय पहुंची, लेकिन उसे अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। वह बाहर धरने पर बैठ गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि जब पुलिस पहुंची, घर में सिर्फ एक बुजुर्ग महिला थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी जान का खतरा बताया। इसके बाद इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों को समझाया बुझाया। घर के पुरुषों को फोन कर थाने बुलवाया। इसके बाद गायत्री वहां से हटी। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों से बात कर अदालत के आदेश का अनुपालन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed