फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Married woman found hanging, parents allege murder

प्रयागराज : फांसी के फंदे पर लटका मिली विवाहिता, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 31 Jul 2023 05:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Jul 2023 05:39 PM IST
सार

झूंसी थाना क्षेत्र के फिरोजपुर-हेतापट्टी गांव निवासी मनोज यादव की शादी चार साल पहले मध्य प्रदेश के रीवा जिले की सुमन यादव (24) के साथ हुई थी। मनोज यादव प्राइवेट वाहन चालक है।

विज्ञापन
Married woman found hanging, parents allege murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झूंसी थाना क्षेत्र के हेतापट्टी-फिरोजपुर गांव में रविवार को ससुराल में विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई। इससे गांव की बस्ती में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस के साथ ही मायकेवाले मौके पर पहुंचे। मायकेवालों ने ससुरालियों पर उसकी हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। मौके पर ग्रामीण भी भारी संख्या में जुटे रहे। सोमवार की शाम तक मायकेवालों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के फिरोजपुर-हेतापट्टी गांव निवासी मनोज यादव की शादी चार साल पहले मध्य प्रदेश के रीवा जिले की सुमन यादव (24) के साथ हुई थी। मनोज यादव प्राइवेट वाहन चालक है। पत्नी से उसे एक बेटा और एक बेटी है। सुमन यादव के मायकेवालों ने बताया कि शनिवार दोपहर में उसकी बेटी सुमन ने फोन करके बताया था कि मनोज यादव ने नशे की हालत में उसके सिर पर हथौड़े से वार किया है। इससे सिर में उसे गंभीर चोट आई है। आपलोग आ जाइए, नहीं तो वह मुझे जान से मार देगा।

विज्ञापन

इस पर पिता छेदीलाल ने बेटी को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। रविवार की दोपहर में पिता मायकेवालों को सूचना दी गई कि उसकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है। इस पर पिता अन्य परिजनों के साथ बदहवास हालत में रीवां से भागकर बेटी के ससुराल पहुंचे तो वहां पता चला कि सुमन पंखे में साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए थे।

मायकेवालों का कहना है कि शादी के बाद से ही मनोज उसको मारता-पीटता था। नशेड़ी होने की वजह से आए दिन घर में उपद्रव करता था। इसकी वजह से बेटी सुमन बहुत परेशान थी। आरोप लगाया कि युवती की हत्या करने के बाद उसे फांसी पर लटका दिया गया। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। झूंसी पुलिस का कहना है कि अभी तक मायकेवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed