{"_id":"64a533fa3a0038e36a0d9cd7","slug":"married-woman-died-after-consuming-poison-in-colonelganj-married-six-months-ago-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : कर्नलगंज में विवाहिता और कीडगंज में युवक ने की खुदकुशी, मामले की छानबीन में जुटी है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : कर्नलगंज में विवाहिता और कीडगंज में युवक ने की खुदकुशी, मामले की छानबीन में जुटी है पुलिस
Wed, 05 Jul 2023 02:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 05 Jul 2023 02:47 PM IST
सार
युवक और विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। कर्नलगंज में नवविवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। उसकी शादी छह माह पहले ही हुई थी। इसी तरह कीडगंज में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने घटना की वजह जानने में जुटी है। दोनों मामले में फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवक और विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। कर्नलगंज में नवविवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। उसकी शादी छह माह पहले ही हुई थी। इसी तरह कीडगंज में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने घटना की वजह जानने में जुटी है। दोनों मामले में फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के काटजू बाग कॉलोनी में रहने वाली 28 वर्षीया आकांक्षा पांडेय पत्नी शुभम त्रिपाठी ने जहर खाकर जान दे दी। छह माह पहले उसकी शादी हुई थी। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रयागराज कीडगंज थानाक्षेत्र के बैरहना चौकी अंतर्गत इंद्रपुरी कालोनी में विशाल नाम के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई, जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन