फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Married a minor by converting religion, case of kidnapping, rape filed

प्रयागराज : धर्म परिवर्तन कराकर नाबालिग से किया निकाह, अपहरण, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Wed, 14 Dec 2022 09:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Dec 2022 09:20 PM IST
सार

नाबालिग की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि आरोपी तिलखवार गांव निवासी निहाल अंसारी बीते 30 अक्तूबर को उनके घर पहुंचा। इसके बाद आरोपी डरा धमकाकर उसकी पुत्री (14) को अपने साथ ले गया। उसे किसी अनजान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Married a minor by converting religion, case of kidnapping, rape filed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थाना क्षेत्र करछना के एक गांव में दूसरे समुदाय के एक युवक ने नाबालिग का धर्म परिवर्तन कराकर उससे जबरन निकाह कर लिया। नाबालिग बीते डेढ़ माह से लापता थी। आरोपी युवक के खिलाफ मंगलवार को नाबालिग की मां ने अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पूछताछ के लिए पुलिस आरोपी को रिमांड में लेने का प्रयास कर रही है।  

विज्ञापन



नाबालिग की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि आरोपी तिलखवार गांव निवासी निहाल अंसारी बीते 30 अक्तूबर को उनके घर पहुंचा। इसके बाद आरोपी डरा धमकाकर उसकी पुत्री (14) को अपने साथ ले गया। उसे किसी अनजान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे व परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी का धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह भी कर लिया। इस दौरान उसका मुस्लिम नाम भी रख दिया। परिजनों ने अपनी पुत्री की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

इस बीच पता चला कि आरोपी ने अपने घर पर ही किशोरी को रखा है। इस पर किशोरी की मां आरोपी के घर गई और उसे अपने साथ ले आई। किशोरी ने आपबीती बताई तो उसकी मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद मां उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ 452, 366, 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी निहाल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पूछताछ के लिए पुलिस आरोपी का रिमांड लेने का प्रयास कर रही है। 


सीओ करछना अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी ने किशोरी को अपने घर पर ही रखा था। उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह भी कर लिया। इसके अलावा उसका मुस्लिम नाम भी रख दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed