फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Marks of more than 17 thousand students of UP Board not uploaded

Prayagraj News: यूपी बोर्ड के 17 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के अंक अपलोड नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Marks of more than 17 thousand students of UP Board not uploaded
यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और अब परीक्षाफल तैयार किए जाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है लेकिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 17 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक अब तक अपलोड नहीं किए गए हैं। अंक अपलोड नहीं हुए तो परीक्षार्थी फेल हो जाएंगे। बोर्ड के सचिव ने सभी प्रधानाचार्यों को सात अप्रैल तक अंक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के 62 जनपदों के 420 विद्यालयों ने शैक्षिक सत्र 2024-25 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के हाईस्कूल में विद्यालय स्तर पर आयोजित आंतरिक मूल्यांकन के अंक और इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक परिषद की वेबसाइट पर अद्यतन अपलोड नहीं किए हैं। इनमें हाईस्कूल के 7200 व इंटरमीडिएट के 9800 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देश दिया है कि शेष छात्र-छात्राओं के हाईस्कूल आंतरिक मूल्यांकन व इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर सात अप्रैल को शाम चार बजे तक प्रत्येक दशा में अपलोड कर दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय तक अंक अपलोड न किए जाने पर संबंधित परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हो जाएंगे। तय समय तक आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड न किए जाने के कारण यदि किसी परीक्षार्थी का परीक्षा परिणाम प्रभावित होता है तो उसके लिए संबंधित प्रधानाचार्य एवं शिथिल पर्यवेक्षण के लिए जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक पूरी तरह से उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed