फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   markets opened and purchasing started

खुले बाजार, शुरू हुई खरीदारी

Tue, 02 Jun 2020 12:34 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
markets opened and purchasing started
markets opened and purchasing started - फोटो : CITY DESK
लॉकडाउन की तमाम बंदिशें सोमवार से काफी कम हो गईं। संपूर्ण जिले में दुकान खुलने की छूट मिलने के बाद दो माह से ज्यादा समय से बंद चल रहा शहर का सबसे बड़ा बर्तन का बाजार ठठेरी बाजार सोमवार को खुल गया। कई दिन बाद दुकान खोलने की वजह से यहां कारोबारियों का सारा दिन साफ सफाई में ही बीता। इस बीच जिले भर में रात नौ बजे तक दुकान खोलने की अनुमति मिलने की वजह से व्यापारियों को भी बड़ी राहत मिली। तमाम दुकानों पर शाम को ही ग्राहक जुटे।
विज्ञापन

ठठेरी बाजार के अलावा चौक क्षेत्र का बरामदा मार्केट भी सोमवार को खुल गया। कास्टमेटिक, सजावटी आइटम, प्लास्टिक एवं खिलौना आदि के लिए मशहूर यह मार्केट भी 22 मार्च से ही बंद चल रहा है। यहां बाजार खुलने के बाद आज ज्यादा भीड़ तो नहीं जुटी, लेकिन इससे दुकानदारों को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। क्योंकि बीते कई दिन से बंद चल रहे इस बाजार में दुकानदारों को पूरा जोर साफ सफाई पर ही थी। यहां के एक दुकानदार फैययाज ने बताया कि तमाम कारोबारियों ने खुद ही अपनी दुकानों को सैनिटाइज किया। कहा कि सोशल डिस्टेसिंग का पूरा पालन किया जाएगा। उधर ठठेरी बाजार के बर्तन विक्रेता उदय ने बताया कि दिन में बाजार में सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन शाम को कुछ ग्राहक जरूर बाजार में आए।
विज्ञापन

वहीं शाम छह बजे की बजाय रात नौ बजे तक दुुकान खोले जाने की अवधि बढ़ने का सबसे ज्यादा असर शहर की इलेक्ट्रानिक्स दुकानों में दिखा। दिन में तेज धूप होने की वजह से जो ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे थे, वह शाम होते ही दुकानों एवं शोरूम में पहुंचने शुरू हो गए। लकी ट्रेडर्स के अखिलेश सिंह ने बताया कि बीते दिनों दिन में तेज धूप की वजह से कारोबार अच्छा नहीं चल रहा था। लेकिन आज शाम को ग्राहक आए। वहीं दूसरी ओर शहर का शाहस्त्रत्त्गंज बाजार भी खुला। इस इलेक्ट्रिक मार्केट में भी दुकानदारों का ज्यादा वक्त साफ सफाई में ही बीता। हालांकि यहां शाम को भीड़ ठीकठाक जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक का कपड़ा बाजार 72 दिन के बाद मंगलवार को खुलेगा। यहां मोहम्मद अली पार्क, बजाजा पट्टी, जवाहर स्क्वायर आदि में स्थिति कपड़ा की दुकानें रोटेशन के हिसाब से खुलनी है। हालांकि गफलत में कुछ कारोबारियों ने सोमवार को ही दुकानें खोल ली। लेकिन पुलिस ने बाद में सभी दुकानें बंद करवा दी। इस दौरान जिन्होंने कुछ देर के लिए दुकानें खोलीं भी तो उनका सारा वक्त् साफ सफाई में ही बीता। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने बताया कि रोटेशन के हिसाब से चौक, रोशनबाग एवं अन्य बाजारों में कपड़े की दुकानें मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं रविवार को ही खुलेंगी।
चौक क्षेत्र का कपड़ा बाजार खोले जाने से पूर्व वहां कोविड-19 से बचाव के लिए बजाजा पट्टी, मो. अली पार्क, जवाहर स्क्वायर, खोवा मंडी में व्यापारियों ने सैनिटाइजेशन करवाया। यहां नगर निगम की मदद से सैनिटाइजेशन का कार्य हुआ। इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री रमेश केसरवानी, युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नमन जोत सिंह, बृजेश सिडाना, मयंक मालवीय, सुधीर यादव, बृजेश चौरसिया आदि मौजूद रहे। इन सभी चौक के व्यापारियों ने सोमवार को बैठक भी की। कहा कि मंगलवार से सभी कपड़ा व्यापारी सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ख्याल रखेंगे।

मो. अली पार्क, जवाहर स्क्वायर में व्यापारियों ने करवाया सैनिटाइजेशन

markets opened and purchasing started

markets opened and purchasing started- फोटो : CITY DESK

markets opened and purchasing started

markets opened and purchasing started- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed