फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   March against national activity

राष्ट्रविरोधी गतिविधि के खिलाफ जुलूस

Sun, 21 Feb 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 21 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
March against national activity

जेएनयू में राष्ट्रविरोधी गतिविधि तथा उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ छात्रों का गुस्सा शनिवार को भी सड़क पर दिखा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बीएएलएलबी के छात्र-छात्राओं की ओर से जेएनयू और पश्चिम बंगाल के जाधवपुर विश्वविद्यालय में विगत दिनों हुई घटना के विरोध में बैंक रोड पर मानव श्रृंखला बनाई गई।

विज्ञापन

हाथ में तिरंगा लिए छात्रों ने इस तरह की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उनमें इस मुद्दे पर हो रही राजनीति के प्रति भी गुस्सा रहा। मानव श्रृंखला की अगुवाई शिखर गुप्ता ने की। छात्राें के एक गुट ने इन घटनाओं के विरोध में जुलूस निकाला। सनत मिश्रा, अविनाश दुबे के नेतृत्व में छात्रों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन से आनंद भवन होते हुए लल्ला चुंगी तक जुलूस निकाला। उन्हाेंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed