फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Manya tops in LLB entrance exam, Vikas tops in LLM

Prayagraj News: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में मान्या, एलएलएम में विकास रहे अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Manya tops in LLB entrance exam, Vikas tops in LLM
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में एलएलबी, एलएलएम और एमकॉम की प्रवेश परीक्षा के साथ इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के भी तीन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया। पीजीएटी-1 और पीजीएटी-2 के पाठ्यक्रमों के रिजल्ट भी जल्द घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में सर्वाधिक 226 अंकों के साथ मान्या श्रीवास्तव ने टॉप किया है। वहीं, अनुज कुमार भारती 218 अंकों के साथ मेरिट में दूसरे और अबु हफीज 194 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। एलएलएम की प्रवेश परीक्षा में विकास पांडेय ने टॉप किया, जिन्हें 190 अंक मिले। 188 अंकों के साथ श्रीधर पांडेय दूसरे एवं 184 अंकों के साथ अभय बाजपेयी तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं में, 180 अंकों के साथ अंजली सिंह अव्वल रहीं।
विज्ञापन

एमकॉम की प्रवेश परीक्षा में 178 अंक प्राप्त कर मीजान महफूज अव्वल रहे। वहीं, दूसरे स्थान पर 170 अंकों के साथ सक्षम मिश्रा और 166 अंकों के साथ जान्हवी गुप्ता रहीं। आईपीएस के तहत एमवोक इन मीडिया स्टडीज की प्रवेश परीक्षा में 184 अंकों के साथ अभिनव द्विवेदी ने सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया। 182-182 अंक प्राप्त कर देवब्रत सिंह एवं शुभम कुमार संयुक्त रूप से दूसरे और 156 अंकों के साथ खुशी चौरसिया तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएससी फूड टेक्नोलॉजी की प्रवेश परीक्षा में वीना सिंह (200 अंक) ने टॉप किया। दूसरे स्थान पर रहीं स्वाति को 172 एवं तीसरे स्थान पर रहीं महक गुप्ता को 170 अंक प्राप्त हुए। मास्टर इन कंप्यूटर अप्लीकेशन (एमसीए) की प्रवेश परीक्षा में 180 अंक प्राप्त करते हुए कुनाल पटेल ने पहला स्थान अर्जित किया। वहीं, 178-178 अंकों के साथ हिमांशी चौधरी एवं प्रशांत पांडेय संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. जेके पति ने बताया कि पीजीएटी-1 और पीजीएटी-2 के पाठ्यक्रमों का परिणाम अगले हफ्ते जारी कर दिया जाएगा।


इविवि में यूजी प्रवेश के लिए 20 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक (यूजी) प्रवेश के लिए अब तक 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। शनिवार शाम 4.50 बजे तक 20092 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। हालांकि, सीयूईटी का परिणाम अभी जारी नहीं किया गया है। इविवि में रजिस्ट्रेशन की संख्या सीटों की संख्या से अधिक हो गई है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है। इविवि प्रशासन को सीयूईटी के परिणाम का इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद ही प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed