{"_id":"60ff0ccd8ebc3edd3a280002","slug":"many-stations-of-prayagraj-division-will-get-the-gift-of-lift-escalator-and-foot-over-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज मंडल के कई स्टेशनों को मिलेगा लिफ्ट, एस्केलेटर और फुट ओवर ब्रिज का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज मंडल के कई स्टेशनों को मिलेगा लिफ्ट, एस्केलेटर और फुट ओवर ब्रिज का तोहफा
Tue, 27 Jul 2021 12:58 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:58 AM IST
सार
- अगले एक से दो माह के दौरान प्रयागराज, छिवकी समेत कई स्टेशनों पर उद्घाटन करवाने की तैयारी
विज्ञापन
new escalator
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के कई रेलवे स्टेशनों पर अगले एक से दो माह के बीच लिफ्ट, एस्केलेटर और फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का तोहफा मिलने जा रहा है। कोरोना काल में रेलवे द्वारा यात्री सुविधा बढ़ाने के एवज में कई स्टेशनों पर नई लिफ्ट, एस्केलेटर और एफओबी बनाए गए। अब इनका उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से करवाने की तैयारी रेल महकमे ने की है।
दरअसल बीते कुछ माह के दौरान प्रयागराज मंडल के तमाम रेलवे स्टेशनों पर नई लिफ्ट, एस्केलेटर और एफओबी बनाने का काम हुआ। यह काम पूरा होने के बाद रेलवे ने अब इनका उद्घाटन करवाने की तैयारी की है। प्रयागराज जंक्शन की बात करें तो यहां प्लेटफार्म नंबर दो-तीन पर एक लिफ्ट और एफओबी नंबर एक सिविल लाइंस साइड में एक एस्केलेटर लगाया गया है।
इसके अलावा छिवकी, खागा और बमरौली में एक-एक एफओबी का निर्माण भी पूरा हो चुका है। अलीगढ़ जंक्शन पर दो एस्केलेटर, टूंडला में एक एस्केलेटर लगाया गया है। वहीं कानपुर में मेमो शेड, गोविंदपुरी में इंटीग्रेटेड पैसेंजर इनफारमेशन सिस्टम के साथ कौशांबी जिले में शुजातपुर और फतेहपुर के कनवार में एक-एक एफओबी का निर्माण हुआ। रेलवे द्वारा इन सभी का उद्घाटन एक से दो माह में कराने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
जंक्शन पर प्लेटफार्म पर उतरने के लिए भी लगेंगे एस्केलेटर
प्रयागराज जंक्शन पर वर्तमान समय कुछ छह एस्केलेटर लगे हुए हैं। इसमें से सभी एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियां) अभी यहां एफओबी पर चढ़ने के लिए ही हैं, लेकिन यहां उतरने का एक भी नहीं है। इसलिए यहां अब एफओबी से उतरने के लिए एस्केलेटर लगाए जाएंगे। स्मिथ रोड साइड एफओबी नंबर एक पर रेलवे द्वारा लॉक डाउन के दौरान एक एस्केलेटर लगाया गया है लेकिन उसे अभी चालू नहीं किया गया है। अब भविष्य में यहां आठ एस्केलेटर और लगाए जाएंगे। इसमें दो एस्केलेटर प्लेटफार्म नंबर छह पर लगाएं जाएंगे।
इसके अलावा बाकी अन्य एस्केलेटर उन स्थानों पर लगाए जाएंगे जहां अभी चढ़ने वाले ही एस्केलेटर हैं। इसमें सिविल लाइंस साइड स्थित होटल पोलो मैक्स, एफओबी नंबर दो सिविल लाइंस, सिटी साइड में आरएमएस और दो एस्केलेटर प्लेटफार्म नंबर एक स्थित एफओबी नंबर चार पर लगाएं जाने की तैयारी है। फिलहाल पूरे प्रयागराज मंडल में 18 एस्केलेटर लग चुके हैं, जबकि निकट भविष्य में कुल 21 एस्केलेटर और लगाने की तैयारी की गई। छिवकी में भी एक एस्केलेटर लगाने की तैयारी है। वहीं दूसरी ओर मंडल के तमाम स्टेशनों पर 17 और लिफ्ट रेलवे द्वारा लगाई जाएगी। अभी कुल 11 लिफ्ट लगी हुई हैं। प्रयागराज जंक्शन की बात करें तो चार लिफ्ट हैं, दो लिफ्ट छिवकी में रेलवे द्वारा लगाई जाएंगी।