फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many new posts created in Education Service Selection Commission

UP : शिक्षा सेवा चयन आयोग में कई नए पद सृजित, परीक्षा नियंत्रक और वित्त नियंत्रक के पदों पर होगी नियुक्ति

Mon, 04 Dec 2023 12:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Dec 2023 12:50 PM IST
सार

शिक्षा सेवा चयन आयोग में उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को समाहित किया जा रहा है। आयोग और चयन बोर्ड में परीक्षा नियंत्रक, वित्त नियंत्रक एवं विधि अधिकारी का कोई पद नहीं था, लेकिन नए शिक्षा सेवा चयन आयोग में ये तीनों पद सृजित किए गए हैं।

विज्ञापन
Many new posts created in Education Service Selection Commission
शिक्षा आयोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नए शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। नए आयोग में कई नए पद भी सृजित किए गए हैं। आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के लिए भी जल्द ही विज्ञापन जारी करने की तैयारी है।

विज्ञापन


शिक्षा सेवा चयन आयोग में उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को समाहित किया जा रहा है। आयोग और चयन बोर्ड में परीक्षा नियंत्रक, वित्त नियंत्रक एवं विधि अधिकारी का कोई पद नहीं था, लेकिन नए शिक्षा सेवा चयन आयोग में ये तीनों पद सृजित किए गए हैं। तीनों पदों पर जल्द ही नियुक्तियां होंगी।
विज्ञापन


नए आयोग के पास जिम्मेदारियां भी अधिक होंगी। प्राथिमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा में शिक्षकों की भर्ती की जिम्मेदारी इसी आयोग के पास होगी। साथ ही यूपीटीईटी का आयोजन भी शिक्षा सेवा चयन आयोग ही कराएगा। शिक्षा निदेशालय के सूत्रों का कहना है कि डेढ़ से दो माह के भीतर अध्यक्ष, सदस्य, परीक्षा नियंत्रक, वित्त नियंत्रक और विधि अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर लेने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी कर आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए फाइल शासन को भेज दी गई है। वहां से मंजूरी मिलते ही विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा प्रणाली की तर्ज पर नया आयोग भी निजी एजेंसियों पर कम निर्भर रहेगा और सभी गोपनीय एवं जरूरी कार्य आयोग अपने स्तर से कराएगा। साथ ही परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed