{"_id":"5eb51ece8ebc3e908a7178bb","slug":"many-injured-during-firing-in-pratapgarh-one-police-personnel-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: भू माफियाओं के बीच गोलीबारी में आठ घायल, चौकी प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: भू माफियाओं के बीच गोलीबारी में आठ घायल, चौकी प्रभारी निलंबित
Fri, 08 May 2020 02:29 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 08 May 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शुक्रवार को भू माफियाओं के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बताया गया कि दोनों पक्षों में पैसों के लेन-देन को लेकर कुछ विवाद था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के लोग आज आपस में भिड़ गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। एसपी अभिषेक सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए सिविल लाइन चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर यादव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन