फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   many exams were out of commission's calender

यूपीपीएससी के कैलेंडर से विवादित परीक्षाएं बाहर

Fri, 26 Jul 2019 09:14 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
many exams were out of commission's calender
uppsc
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने वर्ष 2019 और 2020 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर तो जारी कर दिया लेकिन, कैलेंडर में कई प्रमुख भर्ती परीक्षाओं को शामिल नहीं किया गया है। इसमें मुख्य रूप से एपीएस-2013, आरओ/एआरओ-2016 मेंस, सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019, पीसीएस जे जैसी परीक्षाएं शामिल हैं। इनमें से कुछ भर्तियों को लेकर विवाद है तो एक भर्ती परीक्षा से संबंधित मामला न्यायालय में लंबित है।
विज्ञापन


आयोग ने इससे पूर्व वर्ष 2019 को जो कैलेंडर जारी किया था, उसमें सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 को शामिल किया गया था लेकिन, इस बार दोनों कैलेंडर में इस परीक्षा को जगह नहीं दी गई। इसके अलावा समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2016 की मुख्य परीक्षा को भी कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा का पेपर आउट होने के मामले में यह परीक्षा विवादों में थी लेकिन, सीबीसीआई की जांच रिपोर्ट में क्लीन चिट मिलने के बाद कुछ दिनों पहले आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी।
विज्ञापन


ऐसे में माना जा रहा था कि आयोग जल्द ही प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा और इसके बाद मुख्य परीक्षा कराई जाएगी लेकिन, मुख्य परीक्षा को दोनों साल के कैलेंडर में जगह नहीं मिली। वहीं, वर्ष 2019 और 2020 के कैलेंडर में आयोग ने पीसीएस जे परीक्षा को भी शामिल नहीं किया है। इसके अलावा छह साल से एपीएस-2013 भर्ती परीक्षा पूरा होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को भी आयोग के कैलेंडर ने निराश किया है। पूर्व में जारी वर्ष 2019 के कैलेंडर में एपीएस-2013 के तहत तीसरे चरण की कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा को शामिल किया था लेकिन, इस बार कैलेंडर में इसे जगह नहीं मिली। ऐसे में परीक्षा के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

many exams were out of commission's calender
पीसीएस प्री का रिजल्ट

एपीएस-2013 पर न्यायालय के आदेश का इंतजार
- यूपीपीएससी की ओर से एपीएस-2013 की द्वितीय चरण की परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है और तीसरे चरण की परीक्षा होनी है। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार द्वितीय चरण का रिजल्ट आने के बाद कुछ अभ्यर्थियों ने न्यायालय में रिट दाखिल कर दी थी, जिस पर न्यायालय ने स्टे आर्डर जारी कर दिया था। स्टे को समाप्त कराने के लिए आयोग की ओर से न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया गया है। इस पर कोई आदेश आने के बाद तीसरे चरण की परीक्षा पर निर्णय लिया जाएगा।

many exams were out of commission's calender
UPPSC

अभियंत्रण सेवा परीक्षा का बदलेगा पाठ्यक्रम
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा अब नए पाठ्यक्रम के अनुरूप आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयोग की ओर से नए पाठ्यक्रम से संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। आयोग के सचिव के अनुसार प्रस्ताव को अभी शासन का अनुमोदन नहीं मिला है। इसका इंतजार किया जा रहा है। अनुमोदन मिलने के बाद परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी।

many exams were out of commission's calender
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : source

पीसीएस जे के पदों का नहीं मिला अधियाचन
कैलेंडर में पीसीएस जे को शामिल न किए जाने पर सचिव का कहना है कि पीसीएस जे के पदों का अधिचायन मिलने के बाद ही परीक्षा की तिथि निर्धारित की जाती है। जरूरी नहीं कि हर साल अधिचायन आए। वर्ष 2016 में परीक्षा हुई थी लेकिन 2017 में परीक्षा का आयोजन नहीं कराया गया। 2018 में अधिचायन मिलने पर परीक्षा कराई गई। अगर इस बार पदों का अधियाचन मिलता है तो परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed