फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many big saints agreed for the saint conference in Prayagraj

प्रयागराज में संत सम्मेलन के लिए कई बड़े संतों ने भरी हामी

Fri, 17 Jan 2020 02:05 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Jan 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Many big saints agreed for the saint conference in Prayagraj
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : जी पॉल
माघ मेले में विहिप के संत सम्मेलन में देश के कई बड़े संतों ने यहां आने की हामी भरी है। इसमें दक्षिण भारत के तमाम प्रमुख संतों के नाम सामने आए हैं। संतों के प्रयागराज पहुंचने के पूर्व विहिप के सभी प्रमुख पदाधिकारी 19 एवं 20 जनवरी को प्रयागराज पहुंच जाएंगे। इस बीच विहिप की ओर से अपने प्रमुख पदाधिकारियों एवं संतों के ठहराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विहिप के सम्मेलन में अभी जिन संतों ने यहां आने की हामी भरी है, उसमें चेन्नई के स्वामी रामानंद पुरी एक दो रोज में प्रयागराज पहुंच जाएंगे। इसके अलावा उडुप्पी मठ कर्नाटक के जगदगुरु माधवाचार्य, सुतुर मठ कर्नाटक के सुगनेंद्र तीर्थ स्वामी, महेसाणा गुजरात के अभिचल दास जो अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष हैं, उन्होंने ने भी संत सम्मेलन में शामिल होने की हामी भरी है। उड़ीसा से स्वामी जीवन मुक्तानंद पुरी, भुवनेश्वर के स्वामी शंकरानंद गिरि, पश्चिमी बंगाल कोलकाता स्थित कठिया बाबा आश्रम के महंत वृंदावन बिहारी दास, कोलकाता से ही स्वामी निर्गुणानंद ब्रह्मचारी, राम कृष्ण मिशन के मधु महाराज, साध्वी ऋंतभरा के गुरु एवं महामंडलेश्वर परमानंद गिरि, महामंडलेश्वर ज्योर्तिमियानंद , जबलपुर के महामंडलेश्वर हरिहरानंद सरस्वती, ओंकारेश्वर के स्वामी प्रणवानंदन महाराज आदि के आने की संभावना है।  
विज्ञापन


विहिप केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने बताया कि सभी अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वर को भी आमंत्रण भेजा जा चुका है। इसके अलावा चारों पीठ के शंकराचार्य भी आमंत्रित किए गए हैं। आर्ट ऑफ लिविंग के श्रीश्री रविशंकर, पतंजलि योगपीठ के बाबा रामदेव, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद आदि को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें से तमाम संत विहिप मार्ग दर्शक कमेटी के सदस्य भी हैं, जो 20 जनवरी को केंद्रीय मार्ग दर्शक कमेटी की बैठक में शिरकत करेंगे। इस बीच विहिप के अध्यक्ष वीएस कोकजे, कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, महामंत्री मिलिंद परांडे भी 19 जनवरी तक प्रयागराज आ जाएंगे। सभी पदाधिकारियों को महावीर भवन, केसर भवन एवं 30 से 40 परिवारों में ठहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप शिविर में क्षेत्र चिंतन बैठक आज
प्रयागराज। विहिप शिविर में केंद्रीय मार्ग दर्शक कमेटी की बैठक एवं संत सम्मेलन के पूर्व 17 एवं 18 जनवरी को क्षेत्र चिंतन बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में प्रमुख रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय, विहिप के संरक्षक दिनेश कुमार, क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह, संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल, केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी आदि शामिल होंगे। विहिप प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार के मुताबिक बैठक धर्मांतरण और घर वापसी अभियान को देश भर में चलाने पर मंथन हो सकता है। इसके अलावा कई अन्य मामलों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed